scriptबिंद समाज ने फूका सपा प्रत्याशी और सपा जिलाध्यक्ष का पुतला, जमकर लगाए नारे | Bind Samaj fire effigy of SP candidate and SP district president | Patrika News

बिंद समाज ने फूका सपा प्रत्याशी और सपा जिलाध्यक्ष का पुतला, जमकर लगाए नारे

locationमिर्जापुरPublished: May 05, 2019 01:21:19 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

fire effigy

fire effigy

मिर्ज़ापुर. लोकसभा चुनाव में सपा द्वारा प्रत्याशी की घोषणा के बाद बीच में ही प्रत्याशी बदलने को लेकर बिंद समाज में आक्रोश कम होने का नाम नही ले रहा है। पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिंद के समर्थन में वर्तमान प्रत्यासी रामचरित्र निषाद और सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव का पुतला फूंककर विरोध जताते हुए तस्बीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सपा नेताओं में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुई सपा प्रत्यासी रामचरित्र निषाद का पुतला फूंकते हुए तस्वीर कछवा इलाके की बताया जा रहा है। जहां पर बिंद समाज से जुड़े दर्जनों लोगों ने बाकायदे पुतला दहन करते हुए सपा जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

दरसल, सपा की मुसीबत यह है कि राजेन्द्र एस बिंद का टिकट काटने के बाद भी बिंद समाज से आक्रोश की तस्वीर आती रहती है। जिसको लेकर अब पार्टी नेता भी परेशान हो गए है। अगर, विरोध इसी तरह से होता रहा तो चुनाव में नुकसान भी हो सकता है। हालांकि कुछ नेता इसे क्षणिक नाराजगीं बता रहे है। मगर सूत्रों के मुताबीक पूरे प्रकरण को लेकर बिंद समाज में नाराजगीं है।जिसे अगर सपा ने आने वाले समय में दूर नहीं किया तो चुनाव में यह नाराजगीं भारी पड़ सकती है।
वहीं पूरे मामले में बिंद समाज से जुड़े कुल लोगों का मानना है कि आशीष यादव व रामचरित्र निषाद दोनों ने मिलकर बिन्द समाज के प्रत्याशी का टिकट कटवाया है। जिसका खामियाजा सपा को चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इससे पहले खुद राजेन्द्र एस बिंद ने भी सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके इस आरोप पर की वह चुनाव नहीं लड़ पा रहे है खुल कर विरोध जताते हुए बताया कि उन्होंने लाखों रूपये चुनाव में खर्च कर चुके थे। कुछ सपा नेताओं ने तो उनसे फॉर्च्यूनर की मांग कर दी है। हालकि उन्होंने गाड़ी नहीं दिया।
BY- Suresh Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो