script

लोकसभा चुनाव को लेकर इस बीजेपी नेता ने दिया बड़ा बयान, कहा…

locationमिर्जापुरPublished: Mar 28, 2019 12:40:44 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

विन्ध्याचल में केंद्रीय मंत्री आश्वनी चौबे ने प्रियंका गांधी पर बोला हमला

BJP Leader Ashwani Chaubey

BJP Leader Ashwani Chaubey

मिर्ज़ापुर. यूपी के मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका गांधी पहले वाड्रा को देखें फिर मोदी सरकार की बात करें। वाड्रा कई घोटालों में लिप्त हैं। उन्होंने दावा किया की मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल पिछली बार से ज्यादा वोटों से जीतेंगी।

केंद्रीय मंत्री आश्वनी चौबे ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना कहा पहले प्रियंका जी को वाड्रा जी को पूछना चाहिए कि भृष्टचार छोड़ो। पहले प्रियंका जी वाड्रा जी को समझाए फिर देश समझ लेगा।उन्होंने सपा बसपा और राजद पर भी कटाक्ष किया और कहा कि इन दलों ने अपराधियो का राजनीतिककरण किया है। अश्वनी यहीं नहीं रुके कहा कि कांग्रेस वंशवाद और भ्रष्टाचार की पर्यायवाची है।

इसके साथ अश्विनी चौबे के कहा कि आने वाले चुनाव में 400 सौ से अधिक सीट पार्टी जीतेगी। सपा और बसपा बिहार की आरजेडी को उन्होंने ठगबंधन की संज्ञा दिया । कहा कि मोदी तो इस देश का स्वाभिमान है मोदी कोई व्यक्ति नहीं रह गये मोदी तो देश का सम्मान बचाने वाले है आज पूरा देश हम भी चौकीदार है। उनका कहना था कि यह देश आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है। हमारा जो जीडीपी रेट है काफी आगे बढ़ा है आज हम आर्थिक दृष्टिकोण से छठे स्थान पर हैं आप जितने भी महा शक्तिशाली देश नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर को यह समझा दिया कि भारत के बिना किसी का काम नहीं चल सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता एनडीए को ही चुनेगी।क्यो कि बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों जगह डबल इंजन की सरकार चल रही सभी को विनाश चाहिए। आजादी के 70 साल में वंशवाद और परिवारवाद का शासन चला और कांग्रेस जैसे लोगों ने राजनीति का राजनीतिक अपराधीकरण में बदलने का का काम किया। वही अपराधियों को सपा बसपा राजद ने अपराधियों का राजनीतिकरण किया। इस मौके पर विधायक रत्नाकर मिश्रा, जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, विद्या तिवारी, मोहित मिश्रा, यशवंत सिंह, हेमंत त्रिपाठी, संजय यादव, सौरभ श्रीवास्तव एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BY-Suresh Singh

ट्रेंडिंग वीडियो