scriptBIG BREAKING भाजपा नेता राजीव चौबे के भाई का शव मिला, हत्या की आशंका | BJP leader rajiv chaubey brother dead body found in mirzapur | Patrika News

BIG BREAKING भाजपा नेता राजीव चौबे के भाई का शव मिला, हत्या की आशंका

locationमिर्जापुरPublished: Mar 29, 2019 09:45:34 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

भाजपा नेताओं ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है

CRIME

BIG BREAKING भाजपा नेता राजीव चौबे के भाई का शव मिला, हत्या की आशंका

मिर्ज़ापुर. थाना विंध्याचल के विजयपुर निवासी भाजपा नेता राजीव चौबे के छोटे भाई संतोष चौबे का शुक्रवार का शाम सड़क के किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौत की खबर के बाद विधायक रत्नाकर चौबे समेत भारी संख्या में पहुंचे भाजपा नेताओं ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है।
मिर्जापुर के विजयपुर के रहने वाले भाजपा के नेता राजीव चौबे का एक मकान छानबे थाना इलाके के नटवा में भी है। जहां इनके भाई संतोष चौबे और उनका परिवार रहता था। पेश से कोटेदार संतोष खुद हिंदूवादी नेता थे और अपने इलाके में सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहने वाले लोगों में से थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को संतोष अपने घर नटवा से विजयपुर के लिए बाइक से निकले थे।
शुक्रवार की शाम को पुलिस को एक शव अकोढ़ी के पास सड़क के किनारे मिलने की सूचना हुई। शव की शिनाख्त विजयपुर निवासी भाजपा नेता राजीव चौबे के छोटे भाई संतोष चौबे के रूप में हुई। थोड़ी ही देर में इस खबर से सनसनी फैल गई। मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगा डाला।
देखते ही देखते भाजपा विधाय़क रत्नाकर चौबे समेत भाजपा के सैकड़ों नेता थाने पहुंच गये और इस घटना को हत्या ही बताया। पुलिस शव जिलाअस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने सीने में चोट का निशान बताया। हालांकि पुलिस एक्सीडेंट मानकर मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो