scriptनागरिकता संशोधन कानून को लेकर घर-घर जाने के लिये तैयार भाजपा, पार्टी कार्यालय मे हुई बैठक | BJP Meeting for Preparing about Campaign for CAA Awareness | Patrika News

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर घर-घर जाने के लिये तैयार भाजपा, पार्टी कार्यालय मे हुई बैठक

locationमिर्जापुरPublished: Dec 28, 2019 05:52:25 pm

बैठक हुई जिसमें इस अभियान को लेकरी चर्चा की गयी।

BJP Meeting

भाजपा की बैठक

मिर्ज़ापुर. नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बाद भारतीय जनता पार्टी ने फैसला किया है कि अब वह घर-घर जाकर लोगों को इस कानून के प्रति जागरूक कर उन्हें इसके बारे में बताएगी। इसके लिये एक जनवरी से लेकर 15 जनवरी 2020 तक इस कानून के समर्थन में अभियान चलाएगी। शनिवार को बरौधा कछार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें इस अभियान को लेकरी चर्चा की गयी।
बैठक ले दौरान काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राम प्रकाश दुबे ने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता आम जनता के बीच जा कर नागरिक संसोधन अधिनियम के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि हम यह बताएंगे कि इस अधिनियम से किसी भी भारतीय नागरिक को डरने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां इस अधिनियम को लेकर देश में गलत प्रचार-प्रसार कर रही हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा की पार्टी द्वारा चलाया जाने वाला जनजागरण अभियान देश के लिये महत्वपूर्ण है क्योंकि, विपक्षी पार्टियों ने पूरे देश में भ्रम फैला रखा है। ऐसे में घर-घर जाकर इस अधिनियम के बारे में जनमानस को बताना होगा कि इस कानून के बारे में जनमानस को सही जानकारी दी जाएगी।
वहीं ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह अधिनियम देश के लिये बहुत आवश्यक है। देश के किसी नागरिक को इससे डरने की जरूरत नहीं। बैठक के दौरान जनजागरण अभियान कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला मंत्री दिनेश वर्मा,जिला महामंत्री आशुकान्त चुनाहे, जिला मंत्री डॉ अमित सिन्हा,जिला महामंत्री संतोष गोयल प्रदीप सोनकर, दिनेश वर्मा, नगर अध्यक्ष पश्चिमी अभय मिश्रा,नगर अध्यक्ष पूर्वी मनीश गुप्ता उपस्थित रहे।
By Suresh Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो