scriptप्रियंका गांधी के रोड शो में भाजपा समर्थकों ने लगाए मोदी मोदी के नारे, तो कांग्रेस महासचिव ने किया ये काम | BJp Workers raiser modi modi slogan in Priyanka Gandhi road show | Patrika News

प्रियंका गांधी के रोड शो में भाजपा समर्थकों ने लगाए मोदी मोदी के नारे, तो कांग्रेस महासचिव ने किया ये काम

locationमिर्जापुरPublished: May 18, 2019 04:36:55 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

रोड शो के दौरान खचाखच भरी रही सड़क

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

मिर्जापुर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर में रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अचानक मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौकीदार चोर है के नारे लगाए। इसी बीच प्रियंका गांधी ने मोदी मोदी के नारे लगा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को माला पहना दिया।
प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान काफिला रोककर बच्चों से गुलदस्ता लिया। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए उन्हें अभिनेता बताया कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में नेता चुनिए अभिनेता नहीं। प्रियंका गांधी का चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले ये आखिरी रोड शो था।
प्रियंका ने किया मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने हज़ारो करोड़ रुपये उद्योगपति के माफ किया है जिनके पहले से करोड़ो है। लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया जो थोड़े से कर्ज में जान दे देते है। प्रियंका गांधी ने किसान सम्मान को धोखा बताया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 3 दिन के अंदर कर्ज माफी होने शुरू हो गए। यह नरेंद्र मोदी का वादा नहीं है जो वादे करते जाएंगे जमीन पर कुछ नहीं होगा। कांग्रेस का वादा है करके दिखाएंगे सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य की सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी, 12वीं तक सरकारी पाठशाला में शिक्षा मुफ्त मिलेगी, सभी शहरों में छोटे-छोटे फुट पार्क बनाए जाएंगे। कहा कि किसान बीमा के नाम पर आप को लूटा गया है प्रधानमंत्री को दोस्तों को 10,000 करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाया गया है 550 हजार करोड़ रुपए आपका पैसा उद्योगपतियों का माफ हो गया। कहा कि जो किसान जो जान दे रहा है उसके लिए इनके पास पैसे नहीं है न ही मोदी के पास एक मिनट का समय किसानों से मिलने के लिए ।
अच्छा होता आप अमिताभ बच्चन को पीएम बना दिए होते
प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने दुनिया के सबसे बड़े अभिनेता को प्रधानमंत्री बना दिया है। इससे तो अच्छा आप अमिताभ बच्चन को पीएम बना देते। करना तो किसी को भी कुछ नहीं था आपके लिए।
प्रियंका गांधी सुबह 10 बकर 55 मिनट पर प्रियंका वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां से हेलीकॉप्टर से मिर्जापुर के अष्टभुजा पहाड़ी के लिए रवाना हो गई थीं। इसके बाद प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और अपना दल, कृष्णा गुट के कार्यकर्ता शामिल हो गए। इसके बाद उनका अष्टभुजा हेलीपैड पर प्रियंका का आगमन हुआ। यहा से डंकिन गंज की ओर प्रियंका का काफिला बढ़ने के साथ ही रोड शो की शुरूआत हुई।
रोड शो के दौरान खचाखच भरी रही सड़क
प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान सड़कें खचाखच भरी रहीं। प्रियंका के ऊपर लोगों ने फूल माला की बारिश की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने लोगों से हाथ मिलाते हुए और उनका अभिनंदन करते हुए आगे बढ़ती रहीं। धीरे-धीरे उनका काफिला डंकीनगंज होते हुए बाटा चौराहे पर पहुंच गया, जहां धक्का-मुक्की के बीच जुलूस धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने तीन बच्चों को अपने मंच पर बुलाया और दुलारा था।
मोदी के समर्थकों को प्रियंका ने पहनाया माला
प्रियंका गांधी जब गिरधर चौराहे पर पहुंची तो भाजपा समर्थकों ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए तो वहीं कांग्रेस समर्थकों ने भी ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाने लगे। जब ‘मोदी-मोदी के’ नारे लग रहे थे तो प्रियंका गांधी ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले भाजपा समर्थकों को माला पहना दी। करीब एक बजे प्रियंका गांधी का रोड शो संकटमोचन मंदिर पहुंच पर खत्म हुआ। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो