मिर्जापुर

घर में चल रही थी शादी की तैयारी, शाम की पार्टी से पहले ही आई मौत की खबर

घर पर हो रही थी शादी की तैयारी तभी आया हादसे कि खबर …

मिर्जापुरDec 09, 2017 / 05:17 pm

ज्योति मिनी

घर में चल रही थी शादी की तैयारी, शाम का पार्टी से पहले ही आई मौत की खबर

मिर्ज़ापुर. यूपी के मिर्जापुर में एक घर की खुशियां मातम में बदल गईं। खुशी-खुशी सभ शादी के पार्टी की तैयारी कर रहे थे। उसी वक्त घर के लड़के की मौत आई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। दरअसल, पिरजन की दुर्घटना की खबर पर युवक घायल को देखने जा रहा था, कि खुद रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। सब वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अदलहाट थाना अन्तर्गत रसूलागंज गाव के सामने शनिवार कोे वाराणसी जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार (चालक) युवक की मौत व बाइक सवार घायल हो गया। ट्रक चालक घटना के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक के चाचा की दुर्घटना की खबर पर दोनो बाइक सवार घायल चाचा को देखने जा रहे थे। शुक्रवार को चाचा के लड़के की शादी हुई थी। घर पर आज होने वाली पार्टी की तैयारी की जा रही थी।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चाचा रामपति सोनकर का नरायनपुर से घर लौटते समय दुर्घटना की खबर मिलने पर देखने जा रहे बाइक सवार भतीजा रामबाबू सोनकर 25 वर्ष पुत्र बोधेलाल सोनकर की रसूलागंज गाव के सामने वाराणसी को जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से कुचलकर दर्दनांक मौत हो गई। उसी बाइक पर सवार मोलू 16 वर्ष पुत्र चम्मन घायल हो गया। जिसे वाराणसी स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। परिजनों ने बताया कि, मृतक के चचेरा भाई की कल शादी हुई थी।
 

आज उसके उपलक्ष्य में होने वाले पार्टी के व्यवस्था के तहत चाचा रामपति खोवा लेने नरायनपुर आये थे। जिनका इसी मार्ग पर किसी वाहन से दुर्घटना हो गया तो घर फोन कर दुर्घटना की जानकारी देदी थी। उसी खबर के आधार पर भतीजा राजबाबू सोनकर बाइक से नरायनपुर की ओर आ रहा था। घटना के बाद घर में मातम छा गया। शादी की खुशी गम मे बदल गई। मौके पर पहुचे चौकी इंचार्ज नरायनपुर आलोक सिह शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
input- सुरेश सिंह

Home / Mirzapur / घर में चल रही थी शादी की तैयारी, शाम की पार्टी से पहले ही आई मौत की खबर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.