केंद्रीय मंत्री कि तबियत बिगड़ने के बाद कार्यक्रम में अफरातफरी मच गयी। तत्काल डॉक्टरों को जांच के लिए बुलाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें आगे की जांच के लिए वाराणसी बीएचयू जाने की सलाह दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री को तत्काल वाराणसी बीएचयू लाया गया। जहां डीडब्लू गेस्ट हाउस में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज किया। तबियत सामान्य होन के बाद मंत्री दिल्ली रवाना हो गईं। अपना दल (एस) के राष्टीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने केंद्रीय मंत्री की तबियत खराब होने की पुष्टि करते हुए पत्रिका से बात करते हुए बताया कि उन्हें आगे की जांच व इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है। वहीं पार्टी के नेता रामकुमार का कहना है कि भागदौड़ की अधिकता की वजह से तबियत खराब हुई है।
हालांकि तबियत खराब होने के बाद उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये। दरसल संसदीय क्षेत्र में हर हप्ते शनिवार और रविवार के जनता दरबार में उपस्थिति और जिले में कार्यक्रम के बाद दिल्ली मे मंत्रालय से सम्बंधित कामकाज में व्यस्तता को तबियत खराब होने की वजह माना जा रहा है।