scriptMirzapur : प्रदर्शन के दौरान आपस में ही भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता, एक दूसरे को दे डाली धमकी | congress workers clash each other during protest in mirzapur | Patrika News

Mirzapur : प्रदर्शन के दौरान आपस में ही भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता, एक दूसरे को दे डाली धमकी

locationमिर्जापुरPublished: Sep 28, 2021 07:15:33 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

प्रदर्शन के दौरान जिला कलेक्ट्रेट में फोटो खिंचवाने के चक्कर में कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये

congress workers clash each other during protest in mirzapur
मिर्जापुर. जिला कलेक्ट्रेट में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रतापगढ़ मामले में प्रमोद तिवारी पर दर्ज मुकदमे की वापसी को लेकर प्रदर्शन किया। मगर प्रदर्शन के दौरान जिला कलेक्ट्रेट में फोटो खिंचवाने के चक्कर में कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये। इस दौरान दो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोक झोंक हुई और देख लेने की धमकी भी दी गयी। हालांकि, पास मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग कर मामला शांत करवाया।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज प्रमोद तिवारी पर दर्ज मुकदमे की वापसी को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सड़क पर बैठ कर धरना दिया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजन पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर आज हम लोगों ने जो प्रतापगढ़ में प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा पर एक पक्षी मुकदमा दर्ज किया गया है। उसको वह लोग वापस ले इसको लेकर हम लोगों ने प्रदर्शन किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो