मिर्जापुर. यूपी के मिर्जापुर में मड़िहान थानान्तर्गत गड़वा गांव के गड़वा सोनौहा और पतरे के जंगल में पति और पत्नी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव की सूचना मिलने पर गांव के लोग वहां पहुंचे और दोनों को उस हाल में देखकर हैरान रह गए।
गांवों की सूचना मिलने पर पटेहरा चौकी प्रभारी दीपक कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए। पहले केवल पत्नी के शव का ही पता चला था। इसी दौरान पता चला कि पांच सौ मीटर दूर एक और शव पड़ा है। जाकर देखने पर पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं।
युवक कानाम मिट्ठू 30 वर्ष और उसकी पत्नी का नाम ऊषा देवी 28 वर्ष बतायी गयी है। दोनों पटेहरा खुर्द के रहने वाले हैं। बताया गया है कि दोनों शुक्रवार से ही घर से लापता थे
घर वाले मिहला के मायके पड़रिया भी उसे खोजने गए थे। परिजनों के मुताबिक दोनों मजदूरी करने निकले थे।
पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने घटना स्थल की जांच के बाद कहा कि मामले के खुलासे के लिये पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं।