मिर्जापुर

दूसरी महिला से था अवैध संबंध, पत्नी ने सो रहे पति को कुल्हाड़ी से काट डाला

नौ सितंबर को हुई थी हत्या, अज्ञात लोगों के खिलाफ पत्नी ने दी थी तहरीर

मिर्जापुरSep 27, 2019 / 10:04 pm

Akhilesh Tripathi

पत्नी ने की पति की हत्या

मिर्जापुर. अहरौरा में हुए मुरारी हत्याकांड का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया का मुरारी का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी है, जिसने सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने हत्या के जुर्म में आरोपी की पत्नी को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पुलिस लाइन में मनोरंजन कक्ष में खुलासा करते हुए बताया कि 9 सितम्बर की रात घर में खाना खाकर पति बाहर सोने के लिये चला गया। इससे अंजान की खुद उसकी पति काल बनकर पति के सोने का इंतजार कर रही है। पति जैसे ही सोया की रात में पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दिया था।
अहरौरा थाना क्षेत्र के सरसवा गांव में हुई हत्या के बाद पुलिस पहुंची तो पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दे दिया। मामले की छानबीन में पुलिस जुटी तो पता चला कि पत्नी ने ही खुद पति की हरकतों से तंग आकर हत्या कर दिया। पत्नी नीलम मिश्रा ने हत्या करने के बाद कुल्हाड़ी को मिट्टी में गाड़ दिया था, हत्या प्लान के तहत हुआ ताकि पता न चले सकें। 27 सितंबर को अहरौरा पुलिस ने आरोपी पत्नी नीलम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने के बाद आरोपी पत्नी से पूछताछ में हत्या का कारण पूछा गया तो पत्नी का कहना था कि पति का दूसरी महिला के साथ नाजायज संबंध था। वहीं घर में आर्थिक तंगी व नशे की लत के कारण लगातार विवाद होता था, कई बार उसे मारा भी गया था। इन्हीं हरकतों से तंग आकर उसे मारने का प्लान बनाया, और 9 सितंबर को घर के बरामदे में सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद खुद पत्नी ने पुलिस में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की तहरीर दिया था।
BY- SURESH SINGH

Home / Mirzapur / दूसरी महिला से था अवैध संबंध, पत्नी ने सो रहे पति को कुल्हाड़ी से काट डाला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.