scriptजानिए कौन है ललितेशपति त्रिपाठी, जिसे कांग्रेस ने मिर्जापुर सीट से बनाया उम्मीदवार | know about Laliteshpati Tripathi who will contest from mirzapur seat | Patrika News

जानिए कौन है ललितेशपति त्रिपाठी, जिसे कांग्रेस ने मिर्जापुर सीट से बनाया उम्मीदवार

locationमिर्जापुरPublished: Mar 14, 2019 01:34:11 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

ललितेश पति त्रिपाठी को मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

Lalitesh Pati Tripathi

Lalitesh Pati Tripathi

मिर्ज़ापुर. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर पिछली बार चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी पर भरोसा जताते हुए उन्हें मिर्ज़ापुर संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि पिछली बार ललितेश पति त्रिपाठी चुनाव हार गए थे। मगर वह तीसरे स्थान पर रहे। पार्टी को उम्मीद है कि इस बार वह यहां से जीत हासिल कर यह सीट कांग्रेस की झोली में डाल देंगे। हालांकि जीत की राह इतनी आसान नही है। क्योकि एक तरफ जहां भाजपा- अपना दल (एस) से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल है तो सपा -बसपा महागठबंध की तरफ से राजेंद्र एस बिंद हैं। तीनो के बीच काटे का मुकाबला होना तय है।
कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी बनाये गए ललितेश पति त्रिपाठी की पार्टी में तेजतर्रार युवा नेताओं में गिनती होती है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के खास ललितेश पति त्रिपाठी कमलापति त्रिपाठी परिवार के राजनैतिक वारिस है। इस परिवार के गांधी परिवार से करीबी रिश्ता रहा है।

ललितेशपति त्रिपाठी का राजनीतिक सफर
ललितेश पति त्रिपाठी ने राजनीति की शुरुआत 2012 के विधानसभा चुनाव से किया था। पहली बार पार्टी ने उन्हें मड़िहान विधानसभा सीट से प्रत्यासी बनाया जिसमे उन्हें जीत हासिल हुई।उस दौरान कांग्रेस की पूर्वांचल की चंद सीटों में मड़िहान सीट शामिल थी, जहां पर पार्टी को सफलता मिली थी। हालांकि विधायक रहते ललितेश पति त्रिपाठी ने लोक सभा चुनाव 2014 में पार्टी के टिकट पर मिर्ज़ापुर से सांसदीय का चुनाव लड़ा उसमे वह अनुप्रिया पटेल से हार गए।लगभग एक लाख 52 हजार मत पा कर तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद विधानसभा चुनाव 2017 में भी उन्हें मड़िहान से हार का सामना करना पड़ा। चुनावी हार के वह लगातार राष्टीय राजनीति में सक्रिय हो गए पार्टी ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रत्याशियों के चयन के लिए बनाए गए स्क्रिनिग कमेटी में शामिल किया था। हालांकि राजस्थान में जिम्मेदारी के बाद भी वह जिले में सक्रिय रहे। पार्टी ने एक बार फिर उन्हें नई रणनीति के तहत मिर्ज़ापुर से प्रत्यासी बनाया है। देखना होगा कि पार्टी के भरोसे पर वह कितना खरा उतरते है।
BY-Suresh Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो