scriptअब रोज होंगे मां विंध्यवासिनी देवी के मंदिर में दर्शन | Maa Vindhyavasini Temple also Open during Weekend Lockdown Days | Patrika News

अब रोज होंगे मां विंध्यवासिनी देवी के मंदिर में दर्शन

locationमिर्जापुरPublished: Jun 27, 2021 09:22:02 pm

वीकेंड लॉकडाउन में मंदिरों को खोलने के आदेश के बाद लागू हुई पुरानी व्यवस्था।

vindhyachal

विंध्य पर्वत पर विराजमान देवी मां अपने भक्तों के कष्ट दूर करती हैं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मिर्जापुर. विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी देवी के मंदिर में भी अब रोजाना दर्शन पूजन किया जा सकेगा। शासन के आदेश के बाद यहां से भी वीकेंड लाॅक डाउन पर शनिवार व रविवार को दर्शन-पूजन पर लगी रोक हटा ली गई है।

इसे भी पढ़ें- दुनिया भर के श्रद्धालु अब कर सकेंगे मां विंध्यवासिनी का ऑनलाइन दर्शन-पूजन

 

अब इन दोनों दिनों में भी विंध्यवासिनी दरबार के साथ ही मां काली और अष्टभुजा मंदिर आम श्रद्घालुओं के लिये खुला रहेगा। शनिवार और रविवार को रोक हटने के बाद विंध्यधाम में श्रद्घालुओं की चहल-पहल और बढ़ने पर फूल-माला और प्रसाद समाग्री बेचने वाले भी काफी खुश दिखे। बताते चलें कि लाॅक डाउन में ढील के बाद मंदिर में दर्शन शुरू हुए थे, लेकिन वीकेंड लाॅक डाउन में मंदिर बंद चल रहे थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो