scriptसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, कुछ दिन पहले मायके से लौटी थी पत्नी | man dead in suspicious condition | Patrika News

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, कुछ दिन पहले मायके से लौटी थी पत्नी

locationमिर्जापुरPublished: Jun 29, 2018 05:35:59 pm

Submitted by:

Sunil Yadav

राजगढ़ इलाके की घटना
 

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, कुछ दिन पहले मायके से लौटी थी पत्नी

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, कुछ दिन पहले मायके से लौटी थी पत्नी

मिर्ज़ापुर. राजगढ़ चौकी क्षेत्र के रामपुर बरहो गांव में गुरुवार रात बृजेश 25 वर्षीय पुत्र रामवृक्ष गमछे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत मिला। घटना की रात मृतक हाल ही में लौटी अपनी पत्नी सोनी के साथ था। मृतक की पत्नी ने ही घटना की जानकारी ससुर रामवृक्ष को दी।
रामवृक्ष ने तत्काल घटना की सूचना ग्राम प्रधान इंद्रपाल को दी। मौके पर पहुंचे प्रधान और परिवार के सदस्य रात में ही राजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दे कर जांच की मांग की है।
ग्रामीणों की माने तो मृतक बृजेश और उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता। गुरुवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बृजेश जिस हालत में मिला था उन स्थितीयों को देख कर आत्महत्या की बात संदिग्ध लग रही है।
ग्राम प्रधान इंद्रमल पाल ने बताया कि मृतक बृजेश की शादी 2 साल पहले जामगांव थाना घोरावल सोनभद्र में में हुई थी। शादी के दो चार महीने बाद ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे। मृतक की पत्नी 10 दिन पूर्व ही मायके से ससुराल आई थी। घटना की रात क्या हुआ था अभी तक इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। हालांकि रात में 2 लोग साइकिल से आए थे। जिनकी साइकिल मौके पर पड़ी थी।
फिलहाल शुक्रवार सुबह मड़िहान थाना एसओ ने मौके पर डांग स्क्वायड टीम के साथ पहुंचकर छानवीन किया तो भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। गांव में हत्या या आत्महत्या को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो