scriptमायके से वाराणसी के लिए निकली महिला का रास्ते में हुआ मर्डर, जरगो डैम में मिला था शव | married woman murdered in varanasi way dead body found | Patrika News

मायके से वाराणसी के लिए निकली महिला का रास्ते में हुआ मर्डर, जरगो डैम में मिला था शव

locationमिर्जापुरPublished: Jan 06, 2018 06:10:37 pm

वाराणसी के सारनाथ थाने में दर्ज करवा था परिजनों ने रिपोर्ट…

dead body

मायके से वाराणसी के लिए निकली महिला का रास्ते में हुआ मर्डर, जरगो डैम में मिला था शव

जरगो डैम में मिले शव की हुई पहचान वाराणसी की रहने वाली है मृतक महिला। मायके से बाजार निकली महिला का शव जरगो डैम में मिला


जरगो डैम में मिले शव कि हुई पहचान वाराणसी कि रहने वाली है मृतक महिला। मायके से बाजार निकली महिला का शव जरगो डैम में मिला

मिर्जापुर. अहरौरा थाना क्षेत्र के जरगो डैम में शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ मिली अज्ञात विवाहिता के शव कि शिनाख्त हो गई है।मृतक महिला की पहचान सीमा भारद्वाज पत्नी कमलेश भारद्वाज निवासी परमानन्द पुर थाना शिवपुर वाराणसी के रुप में हुई है। मृतका अपने मायका आशापुर सारनाथ वाराणसी से बाजार के लिए निकली थी। गुरुवार की शाम तक घर न पहुंचने पर घर वालो ने खोज बीन शुरू किया न मिलने पर सारनाथ थाना मे पिता मेदी प्रसाद पुत्र रामनाथ द्वारा महिला कि गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। कल जरगो डैम में विवाहित महिला के शव मिलने कि सुचना पाकर परिवार के लोग इमिलियाचट्टी चौकी पर पहुंचे और महिला के पहचान की पुष्टि की। इस सम्बन्ध मे अहरौरा थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि, मृत विवाहिता महिला कि पहचान हो गई है।
जल्द ही यह भी पता चल पाएगा कि महिला कैसे यहां पहुची और किसके साथ निकली। वहीं परिजनों के अनुसार गुरुवार की रात नौ बजे परिवार वाले से मृतक महिला कि आखिरी बार बात हुई है। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि, जल्द ही अपराधियो को पकड़ा जाएगा। फिलहाल यह यह तो तय है कि, महिला की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर जरगो डैम में शव को लाकर ठिकाने लगाया गया। फिलहाल पुलिस बीच की कड़ी को सुलझाने के लिए प्रयासरत है।
मृतक महिला कैसे वाराणसी से जरगो डैम तक पहुंची। इस बीच महिला का किन लोगों से मोबाइल पर संपर्क हुआ। इसके लिए पुलिस मृतक महिला के मोबाइल कॉल रिकार्ड को खघाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि, जल्द ही इस राज से पर्दा उठ जाएगा की महिला की हत्या किसने किया और शव जरगो डैम में कैसे पहुंचा।
input- सुरेश सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो