मिर्जापुर

बेटे पर लगा चोरी का आरोप तो नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, उठाया ऐसा कदम, जानकर रह जाएंगे हैरान

चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया

मिर्जापुरMay 27, 2019 / 01:45 pm

sarveshwari Mishra

Mother

मिर्जापुर. यूपी के मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के चड़ैचा गांव के एक परिवार में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक मां ने अपने बेटे पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मां और बेटे को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। फिलहाल महिला और उसे बच्चे का ईलाज चल रहा है, मगर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, चड़ैचा गांव निवासी सूबेदार दुबे कोलकाता में ट्रक चालक हैं और उसकी पत्नी गांव में रहती है। सूबेदार दो दिन पूर्व शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। शुक्रवार की सुबह वह वापस चला गया। जिसके बाद गांव के ही किसी व्यक्ति ने उसके बेटे के ऊपर 1500 की रुपए चोरी का आरोप लगा दिया। जब बेटे की मां रागिनी दुबे (46) ने देर शाम को अपने पुत्र यश दुबे (14) से पैसे गायब होने की बात पूछी तो पुत्र ने कहा कि उसने रुपये नहीं लिए हैं। इसके बाद महिला ने पुत्र और अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचकर पड़ोसियों ने किसी तरह से आग को बुझाकर दोनों पीएचसी सरोई ले गए। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को मंडलीय अस्पताल से इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। सीओ लालगंज प्रमोद कुमार और थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय मौके पर जाकर मामले की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने केरोसिन डालकर खुद को और पुत्र को आग के हवाले कर दिया।
BY- Suresh Singh

Home / Mirzapur / बेटे पर लगा चोरी का आरोप तो नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, उठाया ऐसा कदम, जानकर रह जाएंगे हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.