scriptदूसरे पति से नाखुश महिला ने पहले पति को पाने के लिए उठाया दिल दहला देने वाला कदम, जानकर रह जाएंगे दंग | Mother murdered her daughter for her husband in up | Patrika News

दूसरे पति से नाखुश महिला ने पहले पति को पाने के लिए उठाया दिल दहला देने वाला कदम, जानकर रह जाएंगे दंग

locationमिर्जापुरPublished: Jun 07, 2018 04:34:32 pm

Submitted by:

Sunil Yadav

पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार

दूसरे पति से नाखुश महिला ने पहले पति को पाने के लिए उठाया दिल दहला देने वाला कदम, जानकर रह जाएंगे दंग

दूसरे पति से नाखुश महिला ने पहले पति को पाने के लिए उठाया दिल दहला देने वाला कदम, जानकर रह जाएंगे दंग

मिर्ज़ापुर. पूर्व पति को पाने के लिए कलयुगी माँ ने अपनी 7 महा की इकलौती बेटी को जिंदा कुएं में फेंक दिया। वहीं लाश मिलने के बाद आदलहाट पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अदलहाट स्थानीय थाना क्षेत्र के दौलताबाद के सीवान स्थित कुएं में गुरुवार को मिली 7 माह की बच्ची की लाश मामले का खुलासा करते हुए निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि लड़की कि हत्या उसकी अपनी ही मां ने अपने पूर्व पति के पास जाने के लिए की थी।
पुलिस के अनुसार मामले में मुखबिरों से प्राप्त सूचना पर गुरुवार को अभियुक्त सुनीता पत्नी राम आसरे निवासी महुआबारी को शर्मा रोड अदलहाट से गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
सुनीता ने बताया कि उसने पहली शादी के बाद राम आसरे से कोर्ट मैरेज कर ली था। उसकी पहली शादी वीरेन्द्र पटेल ग्राम जाठी थाना फूलपुर वाराणसी के साथ हुई थी। कोर्ट मैरिज के बाद मैं(सुनीता) उसे छोड़ कर राम आसरे के साथ रहने लगी। राम आसरे से शादी के बाद 7 महीने कि लड़की नैना थी। सुनीता ने बताया कि इधर मोबाइल के जरीए पूर्व पति वीरेन्द्र से भी बातचीत चलती रही।
बकौल सुनीता राम आसरे और वह दौलताबाद ईंट भट्ठा पर काम करते थे। इस दौरान उसके पहले पति ने सात वर्षीय बेटी को राम आसरे के पास छोड़कर आने को कहा। सुनीता ने बताया कि भट्ठा बन्द होने पर हम लोग अहरौरा प्लान्ट पर चले गए। इसीदौरान पूर्व पति को पाने के लिए लड़की को ठिकाने लगाने कि नियत से एक जून को अपने चाची के यहां जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और चाची के यहां दौलताबाद ईट भट्ठे पर पहुंची, ”जहां मौजूद कुंए में अपनी सात माह की बेटी नैना पटेल को जिन्दा मारने की नीयत से कुएं में फेंक दिया।” जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।
इसके बाद वापस अहरौरा प्लांट लौट आयी। हालांकि वापस आने पर जब राम आसरे ने लड़की के बारे में पूछा तो उसने बताया कि लड़की को चाची के यहां छोड़ दिया है। कुछ दिनों बाद लड़की का शव कुएं में मिलने के बाद पूरे मामले से पर्दा उठ गया। पुलिस ने सुनीता को बेटी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो