विंध्याचल थाना क्षेत्र के रैपुरी गांव के कुएं में 14 फरवरी को शिक्षक सूरज पांडेय का शव मिला था। इस मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि सूरज, अनुज और रत्नेश एचपी तिवारी पब्लिक स्कूल कुरैठी में अध्यापक थे। अनुज को उसी स्कूल में पढ़ाने वाली एक लड़की से प्यार हो गया। ये दोनों तकरीबन तीन साल तक अच्छी दोस्ती में रहे। इसी बीच अनुज भी उसी लड़की के संपर्क में आ गया।
अब अनुज औऱ उस लड़की से बातें होने लगी। इस बात की जानकारी सूरज को तब हुई जब एक दिन लड़की के फोन में सूरज का नंबर देखा। पूछा तो साफ हो गया कि सूरज भी उसकी प्रेमिका से बातें करता है। अब अनुज ने सूरज को रास्ते से हट जाने को कहा। पर वो नहीं माना। आखिरकार सूरज ने साथी रत्नेश के साथ मिलकर 12 फरवरी को अनुज की गला दबाकर हत्या कर दिया। शव को कुएं में फेंक दिया।
पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच शुरू की। पर मोबाइल डिटेल्से के आधार पर जांच की तो मामला चौंकाने वाला निकला। पुलिस ने बताया कि अनुज ने ही सूरज की हत्या की थी। इतना ही नहीं हत्या के एक दिन के बाद खुद अनुज फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी रत्नेश को गिरफ्तार किया उसने मामले पर कबूलनामा कर लिया है।