scriptमहिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, चरित्र पर हुआ शक तो प्रेमी ने ले ली जान | police reveling woman murder case in mirzapur | Patrika News
मिर्जापुर

महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, चरित्र पर हुआ शक तो प्रेमी ने ले ली जान

सालों से चल रहा था दोनों के बीच प्रेम शक बना हत्या का कारण

मिर्जापुरNov 12, 2018 / 04:50 pm

Ashish Shukla

crime

महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, चरित्र पर हुआ शक तो प्रेमी ने ले ली जान

मिर्जापुर. देहात कोतवाली पुलिस ने सोमवार को ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए महिला के कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मृतका रिश्ते में आरोपी की चाची लगती थी।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गामा देवी पत्नी स्वर्गीय अशोक निवासिनी दतरिया, थाना पडरी तथा इसी गांव के रहने वाले गिरजा शंकर यादव के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन मृतका के चरित्र पर कातिल को संदेह हो गया कि वो किसी दूसरे पुरूष से प्रेम करती है। इसी शक में उसने मृतका को बरकछा पहाड़ी पर ले जाकर साड़ी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।
बतादें कि मृतका के पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था। इध आरोपी की पत्नी भी मर गई थी। इसी बीच दोनों एक दूसरे के करीब आ गये। दोनों में अवैध संबन्ध काफी दिनों तक रहे लेकिन इसी बीच महिला के घर किसी अन्य का आना-जाना हो गया। आरोपी के ये बात खटकने लगी। वो मृतका के चरित्र पर संदेह करने लगा। उसने मृतका की हत्या की योजना बना डाली। उसे पहाड़ी पर ले जाकर गला घोंट दिया। पुलिस की पुछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Home / Mirzapur / महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, चरित्र पर हुआ शक तो प्रेमी ने ले ली जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो