scriptपुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी: चुनार किले में ही कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर कर रहीं सुनवाई | priyanka gandhi hearing with congress workers in chunar fort | Patrika News

पुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी: चुनार किले में ही कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर कर रहीं सुनवाई

locationमिर्जापुरPublished: Jul 19, 2019 11:01:13 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

आखिर मैं जब सिर्फ चार लोगों के साथ पीड़ितों से मिलने के लिए जा रही हूं तो मुझे क्य़ूं रोका जा रहा है

up news

पुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी: चुनार किले में ही कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर कर रहीं सुनवाई

मिर्जापुर. सोनभद्र नरसंहार में जान गंवाने वाले पीडितों के परिजनों से शुक्रवार को मिलने जा रही प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में तो ले लिया लेकिन प्रियंका ने इस बहाने प्रशासन की नाक मे दम कर दिया। दोपहर बाद से ही उन्होने पीड़ितों से मिलने की जिद करते हुए कहा कि मुझे पुलिस बताए कि आखिर मैं जब सिर्फ चार लोगों के साथ पीड़ितों से मिलने के लिए जा रही हूं तो मुझे क्य़ूं रोका जा रहा है। वही पुलिस ने जवाब में कहा कि सोनभद्र में धारा 144 लगने के कारण उन्हे वहां नहीं दिया जायेगा। न मानने पर प्रियंका को चुनार गेस्ट हाउस में पुलिस ने हिरासत में रखा। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा सरकार अगर पीड़ितों से मिलने के लिए उन्हें जेल में डालना चाहे तो मैं तैयार हूं।
हैरानी की बात ये रही कि गेस्ट हाउस के जिस हिस्स में प्रियंका को रखा गया था वहां बिजली का फाल्ट होने के कारण महीनों से पावर सप्लाई नहीं थी। दिन तो किसी तरह से बीत गया। पर शाम होते ही जैसे वहां अंधेरा हुआ तुरंत पीडब्ल्यूडी की पोल खुल गई। शुरू में तो हुआ की बिजली विभाग की कमी के कारण बिजली सप्लाई नही की गई। पर बाद में विजली विभाग के जेई ने इसपर कहा कि सारा दोष पीडब्ल्यूडी का है उन्होने महीनों से बिजली की व्यवस्था यहां ठीक नहीं कराई है।
आक्रोशित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी किया। कहा कि प्रियंका को वापस भेजने के लिए सरकार के इशारे पर प्रशासन काम कर रहा है। लेकिन हम न झुकेंगे औऱ न ही पीछे हटेंगे। प्रियंका का कहना है कि जब तक वो पीड़ितों से मिल नहीं लेंगी वापस नहीं जाएगी। प्रशासन इसे लेकर बिल्कुल सुलह के मूड में नहीं है।
चुनार किले में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भीड़ रात को और भी बढ़ गई। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं के पास एक बार फिर रात के 10 बजे के बाद पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की सुनवाई शुरू कर दिया। अपने वर्करों से भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर खूब तंज कसे। कहा कि जनता को जहां समस्य़ा को आप आगे की कतार में खड़े होकर मदद करें। प्रियंका गांधी गेस्ट हाउस के लॉन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच बैठ कर उनसे उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ले रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उत्साहित और प्रियंका गांधी को योगी सरकार में चल रहे भृष्टाचार और अफसर शाही के बारे में जानकारी दे रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो