मिर्जापुर

गायत्री मंत्र ट्वीट कर फंसीं प्रियंका गांधी, विंध्याचल के प्रसिद्ध पुरोहित ने उठाए सवाल

पुरोहित मिट्ठू मिश्रा ने कहा गायत्री मंत्र का गलत उच्चारण किया, इसे हिंदू धर्म का बताया अनादर।

मिर्जापुरJan 01, 2020 / 10:27 am

रफतउद्दीन फरीद

प्रियंका गांधी

मिर्ज़ापुर. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमला बालने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों गायत्री मंत्र को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सुर्खियों में हैं। हालांकि कुछ लोग अब इस गायत्री मंत्र के उच्चारण पर सवाल उठा रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि यह गायत्री मंत्र गलत है और यह हिन्दू धर्म का अनादर है।
विंध्याचल के प्रसिद्ध विद्वान पुरोहित मिठ्ठू मिश्रा ने सोमवार देर रात प्रियंका गाँधी द्वारा अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किये गये गायत्री मंत्र को लेकर सवाल उठाए हैं। इसके बारे में जब उनसे बात कि गयी तो उनका कहना था की यह माता का बीज मंत्र है और इसका गलत उच्चारण या लेखन अर्थ का अनर्थ कर सकता है। उन्होंने नसीहत दी है कि खासतौर से राजनीतिक व्यक्तियों को धर्म का उपयोग सियासत में नही करना चाहिए।
उनके मुताबिक वास्तव में मां काली का यह बीज मंत्र है जो असल में ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ है लेकिन प्रियंका ने इसमें कई गलतियां कर इसे ट्वीट किया है। पुरोहित मिट्ठू मिश्रा कहते हैं कि हिंदू धर्म में बीज मंत्रों को काफी पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। बड़े लोगों को हिन्दू संस्कृति का अनादर नहीं करना चाहिये।
By Suresh Singh

Hindi News / Mirzapur / गायत्री मंत्र ट्वीट कर फंसीं प्रियंका गांधी, विंध्याचल के प्रसिद्ध पुरोहित ने उठाए सवाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.