scriptUP में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिये आई बड़ी खुशखबरी, दिग्गज किसान नेता सैंकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल | Ramraj Patel joined Congress with many supporters in Up | Patrika News

UP में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिये आई बड़ी खुशखबरी, दिग्गज किसान नेता सैंकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

locationमिर्जापुरPublished: Mar 26, 2019 08:45:32 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सपा से गठबंधन होने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

congress

कांग्रेस

मिर्जापुर. लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को मंगलवार को बड़ी खुशखबरी मिली। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व किसान नेता रामराज पटेल सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो गये । रामराज पटेल चुनार इलाके में सक्रिय किसान नेता हैं और 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सपा से गठबंधन होने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी और राजेश पति त्रिपाठी ने देश के पांच करोड़ परिवार को प्रतिवर्ष 72 हजार रुपये की आय तक पहुंचाने के संकल्प के बारे में बताया। इस दौरान पार्टी को- ऑर्डिनेटर प्रभारी मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि देश के चंद औद्योगिक घरानों को टैक्स में छूट देकर तीन लाख करोड़ रूपये का नुकसान हो रहा है। अमीरों के लिए यह छूट बंद होनी चाहिए। इस धन का लाभ देश के गरीबों को मिलेगा।
वहीं जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल सहित उनके सैकड़ों साथियों का सदस्यता दिला कर कांग्रेस पार्टी में पुनः सम्मिलित करते हुए कहा कि रामराज सिंह पटेल व उनके साथियों के कांग्रेस में आने से पार्टी को ताकत मिल गई है। पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रियंका गांधी जी के जनपद में आगमन के समय रामराज पटेल ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था होने का आभास कराते हुए देश की वर्तमान भाजपा सरकार को हर मुद्दे पर विफल बताते हुए कांग्रेस पार्टी को पुनः सत्ता में वापस लाने का संकल्प लिया है। पार्टी के प्रति उनकेे संकल्प को देखते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी ने रामराज को पार्टी में सम्मान वापस लेने का निर्देश दिया। रामराज आगे कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का काम करते रहेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल वाहिद पीसीसी सदस्य रमेश त्रिपाठी, प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय, उपाध्याय श्याम दुबे, भारतेंदु यादव, इमरान खान, रामनाथ दुबे, अशोक, नरेंद्र दुबे, जना पांडे आदि मौजूद रहे।
BY- SURESH SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो