scriptअखिलेश यादव ने देवी चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाकर अनुप्रिया पटेल के गढ़ में खेला बड़ा दांव | Samajwadi Party Appointed Devi Chaudhary as Mirzapur Jila Adhyaksh | Patrika News

अखिलेश यादव ने देवी चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाकर अनुप्रिया पटेल के गढ़ में खेला बड़ा दांव

locationमिर्जापुरPublished: Feb 03, 2020 07:20:19 pm

पहली बार अनुसूचित जनजाति से सपा ने बनाया पार्टी अध्यक्ष।

Devi Chaudhari

देवी चौधरी

मिर्ज़ापुर. समाजवादी पार्टी ने अनुप्रिया पटेल के गढ़ मिर्जापुर में देवी चौधरी को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। यह पहली बार है जब सपा ने अनुसूचित जनजाति के बड़े नेता को जिले में पार्टी की कमान सौंपी है। सोमवार को लखनऊ के पार्टी कार्यालय से इसकी घोषणा के साथ ही लंबे समय से चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है।

 

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1224275795029450752?ref_src=twsrc%5Etfw
चौधरी इससे पहले जिला कॉपरेटिव के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह पार्टी में दो बार उपाध्यक्ष पद पर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उनके सोशल मीडिया पर जिलाध्यक्ष बनने को लेकर कयासआराइयां चल रही थीं। देवी चौधरी इससे पहले 1994 में पहली बार सपा के उपाध्यक्ष रहे। 2003 में जिला कॉपरेटिव के चेयरमैन बने। इस पद पर वह तीन बार रहे। निवर्तमान में भी वह सपा के पार्टी उपाध्यक्ष के पद पर थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक देवी चौधरी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पसंद हैं। अखिलेश यादव से नजदीकी ने ही उन्हें जिलाध्यक्ष पद की कुर्सी तक पहुंचाया है। देवी चौधरी के पिता पुरुषोत्तम चौधरी सुरक्षित छानवे विधान से दो बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं।
By Suresh Singh

Samajwadi Party

ट्रेंडिंग वीडियो