scriptसपा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट हो रही है वायरल, सूची में इनका नाम शामिल | Samajwadi party Candidate list viral on social media | Patrika News

सपा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट हो रही है वायरल, सूची में इनका नाम शामिल

locationमिर्जापुरPublished: Mar 09, 2019 11:03:06 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

इस लिस्ट में इनका नाम शामिल, सपा कार्यकर्ताओं में दिखी बेचैनी

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

मिर्ज़ापुर. सपा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस लिस्ट को लेकर सपा नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। लिस्ट में आजमगढ़ से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो मिर्ज़ापुर संसदीय सीट से हार्दिक पटेल का नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा लिस्ट में तेरह अन्य जिलों के प्रत्याशी का नाम भी शामिल है। हालांकि दो घंटे बाद पता चला कि जारी की गयीं पूरी लिस्ट फर्जी है।
बता दें कि इस फर्जी लिस्ट ने कुछ देर के लिए उन सपा नेताओं की नींद जरूर उड़ा दी थी जो टिकट के लाइन में लगे थे। लिस्ट के फर्जी निकलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। जिले में शुक्रवार की रात में सोशल मीडिया पर तेजी से सपा नेता राम गोपाल यादव द्वारा हस्ताक्षरित सपा प्रत्याशियों की लिस्ट वायरल होने के बाद टिकट के लिए लाइन में लगे सपा नेताओं की बेचैनी साफ नजर आ रही थी। लिस्ट में पार्टी के राषट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आजमगढ़ और गुजरात के फायर ब्रांड नेता हार्दिक पटेल को मिर्ज़ापुर संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। इसके अलावा चंदौली से प्रभुनारायण यादव, गोरखपुर से प्रवीण निषाद, महराजगंज से संजय निषाद सिहित कुल 15 प्रत्याशियों का नाम इस लिस्ट में था। प्रत्याशियों के इस लिस्ट के आते ही सपा के जिला स्तरीय नेता और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए। कार्यकर्ताओ के बीच प्रत्यासी को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया।

प्रत्याशियों की इस लिस्ट को लेकर जब पत्रिका ने सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव से बात किया तो वह खुद ही लिस्ट को लेकर परेशान थे। क्योंकि सोसल मीडिया पर वायरल इस लिस्ट को देख बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी फोन कर उनसे इसकी सत्यता जानना चाहते थे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी से उनके पास इस तरह की कोई भी सूचना नही आई है। वह भी इसकी जानकारी पता कर रहे हैं। वहीं दो घंटे के उवापोह के बाद पता चला कि सोशल मीडिया पर जारी लिस्ट फर्जी है। प्रदेश सपा इकाई ने इस तरह की कोई भी लिस्ट जारी नहीं किया है। सच्चाई का पता लगने के बाद सपा कार्यकर्ताओ ने खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिस्ट के फर्जी होने की जानकारी देने लग गए।

BY-Suresh Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो