scriptशिवपाल की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का मुलायम सिंह यादव को लेकर बड़ा बयान, कहा… | Shivpal yadav party leader Sundar lal lodhi big statement on Mulayam | Patrika News

शिवपाल की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का मुलायम सिंह यादव को लेकर बड़ा बयान, कहा…

locationमिर्जापुरPublished: Jan 17, 2019 10:43:51 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

कहा- उनकी पार्टी भाजपा को छोड़कर किसी के साथ भी गठबंधन कर सकती है

 Sundar lal lodhi

सुंदर लाल लोधी

मिर्जापुर. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी ने मुलायम सिंह यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनको जहां भीड़ दिखाई देगीं, वहीं पर रहेंगे। सुंदर लाल लोधी लोहदी में आयोजित बहुजन मुक्ति पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।
सुंदर लाल लोधी ने सपा और बसपा के गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन सभी जानते हैं कि सिर्फ व्यापार के उद्देश्य से गठबंधन किया गया है। सभी जानते है कि मायावती सीटों को बेचती है, उनका कोई भरोसा नहीं वह किसी के साथ भी जा सकती है। अगर कम सीटें आयें तो वह भाजपा के साथ जा सकती है। मुलायम सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जहां पर भीड़ दिखाई देगी वही पर रहेंगे, असली में उनसे पूछिये कहां रहेंगे। कभी हमारे साथ रहेंगे तो कभी उनके साथ हमारे मंच पर सात लाख की भीड़ थी तो वह हमारे मंच पर थे। उनको जहां भीड़ दिखाई देगी वहां रहेंगे।
वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर उनका कहना था कि उनकी पार्टी भाजपा को छोड़कर किसी के साथ भी गठबंधन कर सकती है, यह उनके नेता शिवपाल यादव इस पर निर्णय लेंगे। कार्यक्रम के दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के नेताओं का कहना था कि चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से करवाया जाना चाहिए। इसके साथ ही देश में जिसकी जितनी संख्या हो उसके आधार पर आरक्षण दिया जाना। मुसलमानों के लिए सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को तत्काल लागू करना चहिए। कार्यक्रम के दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एल मातंग, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मंडल अध्यक्ष जय सिंह, मंडल के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BY- SURESH SINGH

ट्रेंडिंग वीडियो