मिर्जापुर

उपचुनाव में सपा की जीत के बाद जश्न में डूबे कार्यकर्ता

कहा उपचुनाव के परिणामों के बाद 2019 में भाजपा की हार और गठबंधन की जीत सुनिश्चित हो चुकी है

मिर्जापुरMay 31, 2018 / 05:02 pm

Sunil Yadav

सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा उपचुनाव के परिणामों के बाद 2019 में भाजपा की हार और गठबंधन की जीत सुनिश्चित हो चुकी है

मिर्ज़ापुर. उपचुनाव में कैराना संसदीय सीट पर गठबंधन से आरएलडी प्रत्यासी और नूरपुर विधान सभा सीट पर सपा प्रत्यासी की जीत के बाद जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जिले के सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर मौजूद सैकड़ो कि संख्या में कार्यकर्ताओं ने डोल-नगाड़े और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के गेट पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए दूसरे मिठाई खिलाकर जीत कि बधाई दी।
इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। जश्न के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि गठबंधन कि यह जीत आने वाले 2019 लोक सभा चुनाव में भाजपा पर भारी पड़ेगी। उपचुनाव के परिणामों के बाद भाजपा की हार और गठबंधन कि जीत सुनिश्चित हो चुकी है। वही हार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस जीत से यह साबित हो गया कि जनता में भाजपा सरकार अपना समर्थन खोती जा रही है। आने वाले समय मे प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा।
By- सुरेश सिंह
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.