script

छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, जानिये किसने मारी बाजी

locationमिर्जापुरPublished: Nov 02, 2018 06:56:06 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

जीडी बिनानी कॉलेज मे अध्यक्ष बने शिवपाल यादव, केबी पीजी कॉलेज में पहली बार महिला बनी अध्यक्ष

student Union election

छात्रसंघ चुनाव के लिये वोटिंग

मिर्जापुर. जीडी बिनानी महाविद्यालय और केबीपीजी महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिये वोट डाले गये। जीडी बिनानी कॉलेज में सपा की छात्र इकाई छात्र सभा पैनल से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव अध्यक्ष पद पर विजयी हुए, वहीं केबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी पैनल से प्रत्याशी प्रकृति मिश्रा को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
सुबह से गहमागहमी के बीच छात्रों के डाले गए वोटों की गणना शाम को सम्पन्न हुई, जिसमें जीडी बिनानी महाविद्यालय में छात्र सभा से शिवपाल यादव अध्यक्ष पद पर 1253 मत हासिल कर विजयी हुए। वहीं दूसरे स्थान पर रहे प्रशांत कुमार शुक्ला जिन्हें कुल 542 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर सोनू चौहान 1131 मत पाकर विजयी हुए। महामंत्री पद पर आनंद कुमार यादव विजयी हुए उन्हें कुल 928 मत प्राप्त हुए। पुस्तकालय मंत्री के पद पर पवन कुमार 1213 मत हासिल कर विजयी घोषित हुए। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर प्रभुनारायण द्विेवेदी 540 मत पाकर विजयी हुए, इसके साथ ही वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के पद पर शिवम सिंह यादव 181 मत पाकर विजयी हुए।
वहीं केबीपीजी महाविद्यालय में इतिहास रचा गया। अध्यक्ष पद पर पहली बार किसी छात्रा को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। यहां पर एबीवीपी से प्रकृति मिश्रा 889 मत पाकर विजयी हुई, दूसरे स्थान पर विजय यादव को 501 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अंकित चौरसिया 695 मत पाकर विजयी हुए। महामंत्री पद पर शिव कुमार पांडेय 899 मत पाकर विजयी हुए। पुस्तकालय मंत्री के पद पर गौरव यादव चुने गए उन्हें कुल 780 मत मिले। कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर अभिषेक शर्मा 486 मत पाकर विजयी हुए। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक यादव को निर्विरोध चुना गया।
कमला आर्य कन्या पी जी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर पूजा सिंह विजयी हुई। उपाध्यक्ष पद पर उजाला तिवारी, महामंत्री पद पर शालिनी मिश्रा, पुस्तकालय मंत्री स्नेह केसरी और सृष्टि अग्रहरि को निर्विरोध चुना गया।
BY- SURESH SINGH

ट्रेंडिंग वीडियो