scriptजिले में अलग- अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत | Three person death in Up Mirzapur district | Patrika News

जिले में अलग- अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत

locationमिर्जापुरPublished: Oct 29, 2019 09:56:44 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

लालगंज थाना क्षेत्र की घटना

freepressjournal_2019-07_e955462d-7d92-483a-842b-d61ef83c9923_freepressjournal_import_2016_11_dead_body.jpeg

Murder: DNA report will decide whose body

मिर्जापुर. लालगंज थाना क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की उपचार के दौरान मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। लालगंज थाना के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बामी लहंगपुर निवासी रमाशंकर पांडेय की पत्नी संगीता (45) दीपावली की रात रविवार को अपने घर में स्टोव पर खाना बनाते समय जल गई थी, परिजनों ने रात में मंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया था, उपचार के दौरान संगीता की मौत हो गई।

कनौही राजा गांव निवासी सुरेश रविवार को बाइक से अपनी ससुराल बसही थाना कटरा कोतवाली जाते समय करनपुर पुलिस चौकी अंतर्गत करनपुर पहाड़ी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया था, जिसे पुलिस ने लावारिस हालत में मंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया था। परिजनों को सुबह मालुम हुआ तब अस्पताल पहुंचे जहां पर सोमवार को सुरेश की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुरेश दिल्ली मे रहकर नौकरी करता था। दीपावली की छुट्टी मे शनिवार को घर आया था। बाइक से ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। करनपुर पहाड़ी पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर गंभीर रुप से घायल हो गया था। हेलमेट न पहनने के कारण सर मे गंभीर चोट लगने से इसकी मौत हो गई।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

लालगंज थाना के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत रेही गांव निवासी अशोक सिंह की विवाहिता पत्नी प्रीति सिंह (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। विवाहिता का मायका पड़री थाना के कनेवराघाट के पास सिकरी रामनगर में है। पुलिस ने मायके वालों को सूचित किया। लड़की के पिता ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
BY- SURESH SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो