scriptमिर्जापुर के हॉस्पिटल में महिला से रेप | women rape in mirzapur hospital | Patrika News

मिर्जापुर के हॉस्पिटल में महिला से रेप

locationमिर्जापुरPublished: May 10, 2022 11:59:21 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने अस्पताल में काम करने वाले सफाई कर्मी पर आरोप लगाया कि उसके साथ सफाई कर्मी ने वार्ड के बाथरूम में कपड़े बदलते समय जबरन घुस कर दुष्कर्म किया।

Symbolic Photo of Women Rape in Pratpgarh

Symbolic Photo of Women Rape in Pratpgarh

उत्तर प्रदेश मिर्जापुर जिले महिला के आरोपो के बाद सनसनी फैल गयी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिलाधिकारी का कहना है टीम लगा कर आरोपियों की तलास की जा रही है। जनपद के मंडलीय अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के साथ अस्पताल के सफाई कर्मी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
तीन महीने से गर्भवती महिला

गर्भवती महिला तीन महीने गर्भवती है।दवा खाने की वजह से उसे खून आ रहा है।जिसके ईलाज के लिए उंसके पति ने शनिवार 7 मई 2022 को मंडलीय अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती करवाया था।इसी दिन रात नौ बजे से दस बजे के बीच अस्पताल में साफ-सफाई का कार्य करने वाले सफाई कर्मी साहिल द्वारा जब महिला मरीज बाथरूम में अपने कपड़े बदल रही थी।तभी वह जबरन अंदर घुसा और महिला के कपड़े बाहर फेंक दिए।इसके बाद वह जबरन महिला के साथ उसने दुष्कर्म किया।घटना के बाद उसे अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
पति को दी सूचना

हॉस्पिटल में पीड़ित महिला से बलात्कार के बाद घर चली गयी। जहाँ जब पीड़ित ने पति को पूरी घटना की जानकारी दी।वह महिला को लेकर ईलाज के लिए महिला अस्पताल पहुचा और वहां ईलाज के लिए भर्ती करवाया।पत्नी के साथ हुए इन खौफनाक वारदात को लेकर मंगलवार को पूरे मामले की शिकायत पुलिस से किया।सनसनीखेज ममला मीडिया में आने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी।
जिला महिला अस्पताल
वही घटना के संज्ञान में आने के बाद जिला महिला अस्पताल में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक आजेय कुमार सिंह मौके पर पहुचे और पीड़िता और उसके पति से घटना के संदर्भि में पूछताछ किया।जिला अधिकारी का कहना है।कि टीम गठित के पीड़ित से पूछताछ कर घटना के सम्बंध में जानकारी हासिल किया।
वीडियो में सामने दिखाई दिया पुरुष

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार (एक वीडियो मिला है।उससे ममला संज्ञान में आया है।उंसके आधार पर जाँच चल रही है.टीम का गठन कर दिया गया है।जिस व्यक्ति पर उसने आरोप लगाया है उसकी तालश हो रही है। जांच की जा रही है।)
संजय कुमार वर्मा-अपर पुलिस अधीक्षक नगर (पीड़ित महिला से बात की गयी है।पति से तहरीर ले ली गयी है।इसमे हम मुकदमा दर्ज कर रहे है।जल्द गिरफ्तारी भी होगी।उंसके साथ अस्पताल के वार्ड के बाथरूम में घटना हुआ था)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो