देर रात वह पत्नी से झगड़ने के बाद घर में सोने चला गया और दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहीं इसकी सूचना लड़के के ससुराल वालों को मिली तो युवक के ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक के माता-पिता भी बाहर भट्ठे पर रहकर ईंट- पत्थर का काम करते थे। जब यह घटना हुई तो दोनों भट्ठे पर ही थे। मृतक युवक को एक पुत्र और एक पुत्री हैं। परिजनोंने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। पुलिस से इसके बारे में पूछा गया तब पुलिस ने ऐसी सूचना से इंकार कर दिया। बाद में परिजन शव को दाह-संस्कार के लिए लेकर चले गए।
BY-Suresh Singh