scriptविन्ध्याचल दर्शन करने आया युवक गंगा में डूबा, मचा हड़कंप | Youth drowned in Ganga stirred up in mirzapur | Patrika News
मिर्जापुर

विन्ध्याचल दर्शन करने आया युवक गंगा में डूबा, मचा हड़कंप

काफी प्रयास के बाद भी बहुत देर तक युवक पता नहीं लगाया जा सका।

मिर्जापुरMay 16, 2018 / 11:13 pm

Ashish Shukla

up news

विन्ध्याचल दर्शन करने आया युवक गंगा में डूबा, मचा हड़कंप

मिर्जापुर. विन्ध्याचल दर्शन करने आया भदोही जिले के गोपीगंज का रहने वाला युवक गंगा में डूब गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की मदद से इस युवक को निकालने के प्रयास किया गया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी बहुत देर तक युवक पता नहीं लगाया जा सका।
थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अमरजीत, जो भी स्नातक का छात्र है, स्नान के दौरान तैरते हुये आगे बढ़ा। लेकिन, दम टूट जाने से हरिश्चंद्र गंगा में डूब गया। पुलिस गोताखोरों के साथ पानी मे डूबे युवक की खोजबीन कर रही थी । मगर काफी देर तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। बतादे कि विंध्याचल में घाट पर गहराई अधिक होने से आये दिन दर्शनार्थियों के साथ हादसा हो रहा है। अभी तक जिला प्रशासन ने इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। लगता है प्रशासन कि नींद किसी बड़े हादसे के बाद ही टूटेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो