कोलकाता

रघुनाथगंज से अवैध हथियारों के साथ एक गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर इलाके से अवैध हथियारों के साथ एक जने को गिरफ्तार किया गया। उसका नाम नियामत शेख है।

कोलकाताFeb 05, 2019 / 12:57 pm

Jyoti Dubey

रघुनाथगंज से अवैध हथियारों के साथ एक गिरफ्तार

– बरामद हुई 7 अत्याधुनिक पिस्तौल

कोलकाता. मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर इलाके से अवैध हथियारों के साथ एक जने को गिरफ्तार किया गया। उसका नाम नियामत शेख है। रविवार की रात पुलिस ने उसे उमरपुर के 34 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार की रात उन्हें अपने विश्वसनीय सूत्रों से खबर मिली थी कि इलाके में अवैध हथियारों की तस्करी होने वाली है। पुलिस ने इलाके में अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने नियामत को एक बैग के साथ 34 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमे से 7 अत्याधुनिक पिस्तौल और कई कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकारा की वो इन हथियारों की तस्करी करने के लिए यहां आया हुआ था। हालांकि वह ये हथियार किसे और किस मकसद से देने वाला था, इसका अबतक खुलासा नहीं हुआ है। सोमवार को जंगीपुर महकमा अदालत में पेशी के बाद पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उससे पूछताछ कर पुलिस इस तस्करी के पीछे छुपे मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नजदीक आ जाने से प्रशासन पर दवाब बढ गया है। इसके साथ अवैध हथियारों की तस्करी में भी बढोतरी हुई है। ऐसे में पुलिस यह भी संदेह जता रही है कि ये हथियार लोकसभा चुनाव में हिंसा फैलाने के इरादे से इकट्ठा किए जा रहे हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.