scriptक्रिकेट के शौकीन थे तरुण गोगोई, जानें उनके बारे में ये 10 खास बातें | 10 lesser-known facts about Tarun Gogoi | Patrika News

क्रिकेट के शौकीन थे तरुण गोगोई, जानें उनके बारे में ये 10 खास बातें

Published: Nov 23, 2020 07:16:40 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) का सोमवार शाम निधन हो गया

tarun_gogoi.jpg

Tarun Gogoi

नई दिल्ली। असम में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गोगोई का निधन गौहाटी मेडिकल कॉलेज में शाम करीब 5:34 बजे करीब हुआ। गोगोई की देखभाल नौ डॉक्टरों की एक टीम कर रही थी। वे पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। बीते दिन उनका छह घंटे तक डायलिसिस भी हुआ था। तरुण गोगोई के राजनीतिक करियर को लेकर खूब चर्चा होती है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के कई रोचक पहलू रहे हैं। आज हम आपको उनसे जुड़ी 10 ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने की पुष्टि

1- तरुण गोगोई का जन्म 11 अक्टूबर 1934 को जोरहाट के रंगमती गांव में हुआ था। गोगोई के पिता कमलेश्वर गोगोई पेशे से डॉक्टर थे। उनकी मां का नाम उषा गोगोई है। बचपन में सब उन्हें प्यार से ‘पुनाकोन’ बुलाते थे।

2- गोगोई बचपन से ही मेधावी छात्र थे। स्कूल से लेकर कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक पढ़ाई में वे अव्वल थे। साल 1963 में उन्होंने असम के गुवाहाटी विश्वविद्यालय से उन्होंने अपनी कानून की पढ़ाई ‘एलएलबी’ पूरी की।

3- गोगोई का राजनीतिक सफर साल 1968 में तब शुरू हुआ जब उन्हें जोरहाट नगर बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया था। साल 1971 में गोगोई, इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान पांचवीं लोकसभा में सांसद बने थे। इसी साल वे कांग्रेस के ज्वाइंट सेक्रेटरी चुने गए थे।

4- 30 जुलाई 1972 को, गोगोई ने डॉली गोगोई से शादी की थी। उनके एक बेटा गौरव गोगोई और एक बेटी चंद्रमा गोगोई हैं। बेटे गौरव गोगोई कालियाबोर सीट से सांसद भी हैं।

5- तरुण गोगोई वक्त इंदिरा गांधी के बेहद करीबी थे। यही वजह थी कि साल 1991 में आसानी से केंद्रीय मंत्री बन थे।

6- साल 2001 में गोगोई टाटाबार विधानसभा से विधानसभा चुनाव जीते और पहली बार असम के मुख्यमंत्री बने थे।

7- साल 2001 के बाद तरुण गोगोई ने असम में तीन बार अपनी सरकार बनाई और वे साल 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री बने रहे।

Congress leader Ghulam Nabi Azad कोरोना वायरस पॉजिटिव, जानें कितने नेता कोविड संक्रमित?

8- साल 2016 के चुनाव में असम में भाजपा ने कांग्रेस को बुरी तरह हरा दिया। जिसके बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी लेकिन फिर उन्होंने चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई थी।

9- राजनीति के अलावा, तरुण गोगोई खेलना खूब पसंद करते थे। वे क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस के अलावा गोल्फ भी खेलते थे। हालांकि क्रिकेट में उनकी दिलचपी अधिक रही है।

10- तरुण गोगोई बागवानी करना खूब पसंद करते थे। वे अपने खाली समय में वे पेड़-पौधे लगाते थे और उनकी सेवा किया करते थे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो