script

महाराष्ट्र के अरनी में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत और कई घायल

Published: Jun 01, 2018 10:44:53 am

Submitted by:

Kiran Rautela

महाराष्ट्र में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 10 लोगों के मरने की खबर है, वहीं 3 लोग घायल हो गए।

road

महाराष्ट्र के अरनी में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत और कई घायल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 10 लोगों के मरने की खबर है, वहीं 3 लोग घायल हो गए।

मऊ में बड़ा हादसा, दो गाड़ियां आपस में टकराईं, एक की मौके पर मौत
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में हुआ हादसा

खबर है कि हादसा महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के अरनी में हुआ। जहां नागपुर हाइवे पर एक ट्रक और कार की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों में से अधिकत्तर लोग कार में सवार थे।
गाड़ियों के उड़ गए परखच्चे

वहीं ट्रक ड्राइवर भी इस हादसे का शिकार हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और गाड़ियों के पार्ट्स सड़क पर बिखर गए।
https://twitter.com/ANI/status/1002376986378063874?ref_src=twsrc%5Etfw
घायलों को ले जाया गया अस्पताल

घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जम्मू में चार वाहन आपस में टकराए, 20 से ज्यादा यात्री घायल
पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब एक कार और ट्रक की बुरी तरह टक्कर हो गई। हादसा किस वजह से हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
सड़क हादसे में मृत शिक्षक के परिजनों को सौंपा 2.75 लाख का चेक

जम्मू में भी सड़क दुर्घटना में 26 लोग घायल

मुंबई के अलावा दूसरी घटना जम्मू से है, जहां सड़क दुर्घटना में 26 लोग घायल हो गए। यह घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है।
चार वाहन आपस में टकराए

जब सेना का एक वाहन दो बसों और एक ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो