scriptCoronavirus: बीते 24 घंटे में 14,199 नए मामले सामने आए, सं क्रमितों की संख्या 1.10 करोड़ के पार | 14,199 new cases of corona virus have been reported | Patrika News

Coronavirus: बीते 24 घंटे में 14,199 नए मामले सामने आए, सं क्रमितों की संख्या 1.10 करोड़ के पार

locationनई दिल्लीPublished: Feb 22, 2021 05:28:01 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

संक्रमण से 83 और मरीजों की जान चली गई है।
राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 97.22 फीसदी तक पहुंच चुकी है।

Coronavirus in India
नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,199 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.10 करोड़ से अधिक पहुंच चुकी है। वहीं, लगातार पांचवें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार नए मामलों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर एक करोड़ से अधिक 1,10,05,850 हो चुकी है।
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से बनाई दूरी, रेल परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल

वहीं संक्रमण से 83 और मरीजों की जान चली गई है। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,56,385 तक हो गई है। देश में संक्रमण से अब तक 1,06,99,410 मरीज ठीक हो चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 97.22 फीसदी तक पहुंच चुकी है। वहीं, मृत्यु दर 1.42 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार,देश में कोरोना वायरस का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 1,50,055 तक हो गई। यह कुल मामलों का 1.36 फीसदी है।
भारत में कोरोना वायरस के मामले सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को भी पार कर गए थे। वहीं 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार हो गया था। 28 सितंबर को यह 60 लाख के पार चला गया। वहीं 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो