scriptनवजात के मुंह में दांत देख डॉक्टर हुए हैरान कहा मामला रेयर | 16 days infant having natal teeth | Patrika News

नवजात के मुंह में दांत देख डॉक्टर हुए हैरान कहा मामला रेयर

locationनई दिल्लीPublished: Mar 11, 2018 08:52:23 am

Submitted by:

Priya Singh

मेडिकल साइंस में दांत दो प्रकार के बताए गए हैं। नेटल दांत और नियो नेटल दांत।

child,infant,teeth,neonatal,natal teeth,rare case medical history,phenomenon,
नई दिल्ली। कुदरत का चमत्कार देखिए 16 दिन की एक बच्ची के मुंह से नेटल दांत निकाले गए हैं। यह मालूम होते हुए के बच्ची के मुंह में दांत निकल आया माता पिता उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां बच्ची की हालत ठीक हो गई। यहां के डॉक्टरों के मुताबिक ये महीने का ऐसा तीसरा केस था। आपको बता दें मेन बाजार निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसके यहां 16 दिन पहले ही बच्ची ने जन्म लिया था। शुरू में ठीक था लेकिन फिर उसके दांत निकलने के बाद उसे दूध पीने में तकलीफ होने लगी। मामला हरियाणा के जींद का है लेकिन ये मामला ताजा नहीं है। किसी भी माता-पिता को यह जानकारी होनी चाहिए कि ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए।
child,infant,teeth,neonatal,natal teeth,rare case medical history,phenomenon,
आपको जानकारी के लिए बता दें मेडिकल साइंस के अनुसार जन्म के समय बच्चे या जन्म के कुछ दिन बाद मुंह में दांत का होना तो सामान्य बात है, लेकिन आम नहीं है, ‘मेडिकल साइंस में दांत दो प्रकार के बताए गए हैं। नेटल दांत और नियो नेटल दांत। जन्म के समय मौजूद दांत के नेटल कहते हैं। इसी तरह जन्म के बाद आने वाले दांत को नियो नेटल कहते हैं। कई बार बच्चों के मुंह में एक या दो दांत होते हैं। हालांकि यह सामान्य है लेकिन आम नहीं होता इससे शिशु को दूध पीने में तकलीफ होती है।’
child,infant,teeth,neonatal,natal teeth,rare case medical history,phenomenon,
बच्ची दूध नहीं पी पा रही थी तो मां ने उसके मुंह में झांक के देखा वो हैरान रह गई उसके मुंह में एक दांत जमा हुआ था। बच्ची हो दूध पिलाने में समस्या हो रही थी तो उसके पिता उसे तुरंत अस्पताल ले गए और उसे डॉक्टर को दिखाया। वहीं डॉक्टर का कहना है कि यह मामला रेयर होता है। करीब 10,000 बच्चों में 1 बच्चे को ही यह दिक्कत होती है। बच्ची की जांच के बाद ऑपरेशन कर उसका दांत निकला गया। डॉक्टरों की सलाह रहती है कि बच्चा दूध नहीं पीए तो एक बार उसके मुंह को जरूर देख लें। क्योंकि जब बच्चा गर्भ में होता है, तभी उसके दांत आ जाते हैं। यह दांत कई बार खुद ही टूट कर गले में फंस जाते हैं। इससे बच्चे को खतरा हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो