रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले 54 छात्रों ने जयपुर जाने के लिए प्रिंसिपल कार्यालय से इजाजत ली थी। प्रिंसिपल डॉ.राजीव देवगण का कहना है कि कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों का हवाला देते हुए 54 छात्रों को छुट्टी देने से मना किया गया था। मगर छात्र जिद पर अड़े थे। कुछ विद्यार्थियों के अभिभावकों ने प्रिंसिपल पर दबाव बनाया कि वह अपने जोखिम पर इन छात्रों को भेजना चाहते हैं, इसलिए इन्हें जाने दें।