scriptकेरल में बारिश से अब तक 20 लोगों की मौत, इडुक्की बांध का द्वार खुला | 20 people dead in Kerala due to heavy rain | Patrika News

केरल में बारिश से अब तक 20 लोगों की मौत, इडुक्की बांध का द्वार खुला

Published: Aug 09, 2018 12:57:42 pm

Submitted by:

Mohit sharma

केरल के इडुक्की जिले में बारिश से सर्वाधिक 10 लोगों की मौत हुई, जिनमें से पांच एक ही परिवार के सदस्य थे।

 Kerala

केरल में बारिश से 20 लोगों की मौत, इडुक्की बांध का द्वार खुला

तिरुवनंतपुरम। केरल में भारी बारिश के कारण इससे संबंधित घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई। इडुक्की जिले में बारिश से सर्वाधिक 10 लोगों की मौत हुई, जिनमें से पांच एक ही परिवार के सदस्य थे। अन्य पांच पीड़ित मलप्पुरम जिले से थे, जो चलियार नदी में बह गए। इडुक्की के विद्युत मंत्री एम.एम मणि ने कहा, “बहुत बुरा हुआ। मैंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और गुरुवार सुबह इदामालय बांध के द्वार खोल दिए गए। हम इडुक्की बांध का भी एक द्वार खोलेंगे। इससे पहले इडुक्की बांध के द्वारा 1992 में खोले गए थे। मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने स्थिति का आकलन करने के लिए एक आपात बैठक बुलाई है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में गुरुवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बदली छाई रहेगी और कई जिलों में सामान्य बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की वजह से बदली का असर दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह के अंत तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी।
अपने से 21 साल छोटी लड़की पर फिदा हो गए थे करुणानिधि, शादी के लिए उठाया था यह कदम

https://twitter.com/ANI/status/1027450106063118336?ref_src=twsrc%5Etfw
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो