scriptबिहार: पटना साहिब सीट से कटा ‘शत्रु’ का पत्ता? दावेदारों में इन नेताओं के नाम सबसे ऊपर | 2019 lok sabha election: candidate name of patna-sahib constituency | Patrika News

बिहार: पटना साहिब सीट से कटा ‘शत्रु’ का पत्ता? दावेदारों में इन नेताओं के नाम सबसे ऊपर

locationनई दिल्लीPublished: Mar 06, 2019 02:18:54 pm

Submitted by:

Mohit sharma

अपनी राजनीतिक गतिविधियों और बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

Shatrughan Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली। अपनी राजनीतिक गतिविधियों और बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने बयान को लेकर नहीं, बल्कि अपनी लोकसभा सीट पटना साहिब को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, ग्वालियर में होने जा रही आरएसएस की बैठक में पटना साहिब लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार का नाम तय होगा। आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के बगावती तेवरों के बाद इस सीट के लिए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और सांसद आरके सिन्हा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

एक्ट्रेस आरजू गोवित्रीकर के साथ मारपीट का आरोप, पति के खिलाफ शिकायत दर्ज

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद इस सीट से दावेदार

दरअसल, 8 से 10 मार्च तक संघ के शीर्ष नेताओं की ग्वालियर में बैठक चलने वाली है। इस बैठक के महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है इसमे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संगठन महामंत्री रामलाल भी शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में पटना साहिब सीट के लिए भाजपा के उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा। सियासी गलियारे में चर्चा तो यहां तक है कि राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद इस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने मंत्रालय के माध्यम से इस क्षेत्र में कई बड़े काम भी कराए हैं।

विस्फोट कर ध्वस्त किया जाएगा नीवर मोदी का आलीशान बंगला, 58 अन्य इमारतें भी चिह्नित

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के भाजपा में बगावती सुर

आपको बता दें कि पटना साहेब सीट से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा में अपने बगावती सुर दिखा चुके हैं। समय-समय पर राजनीतिक और सार्वजनिक मंचों से मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करते दिखे हैं। इसके साथ ही भाजपा ने शत्रु से उस समय किनारा कर लिया, जब वह केंद्र सरकार के खिलाफ पश्चिम बंगाल में आयोजित सीएम ममता बनर्जी के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो