script

गढ़चिरौली में 11 और नक्सलियों की मिली लाश, 48 घंटे के अंदर 37 का हुआ सफाया

locationनई दिल्लीPublished: Apr 24, 2018 12:02:33 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

रविवार को भी गढ़चिरौली में जवानों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया था। 48 घंटे के 22 नक्सलियों को यहां मार गिराया गया है।

 Maoists in encounter
गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 2 दिन से चल रहे एनकाउंटर में अभी तक पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने 33 नक्सलियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह गढ़चिरौली की इंद्रावती नदी में 11 नक्सलियों की और लाश मिली है। इसके बाद अब नक्सलियों के मरने की संख्या 30 पार हो गई है। महज 48 घंटों के अंदर ये सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
रविवार सुबह से जारी एनकाउंटर
आपको बता दें कि रविवार सुबह करीब 11 बजे महाराष्ट्र पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने गढ़चिरौली इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस अभियान के दौरान अलग-अलग हुई 2 मुठभेड़ हुईं। इसमें रविवार को ही 16 नक्सलियों को मार गिराया गया था और इसके बाद 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आई। अब 11 लाशें और मिलने के बाद ये आंकड़ा 33 हो गया है। अब तक की इस सबसे बड़ी मुठभेड़ में नक्सल कमांडर साईंनाथ और सीनू भी ढेर हो गए।
48 घंटे में 33 नक्सलियों की मौत

मंगलवार सुबह पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में इंद्रावती नदी में 11 और नक्सलियों के शव इंद्रावती नदी में बहते मिले। बता दें कि रविवार सुबह करीब 11 बजे महाराष्ट्र पुलिस को खुफिया जानकारी मिली, जिसके आधार पर उन्होंने गढ़चिरौली इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस अभियान के दौरान अलग-अलग हुई 2 मुठभेड़ हुईं, जिनमें कम से कम 27 नक्सली मारे गए। अब तक की इस सबसे बड़ी मुठभेड़ में नक्सल कमांडर साईंनाथ और सीनू भी ढेर हो गए।
महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर

महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल टीम सी-60 ने किया एनकाउंटर

छत्तीसगढ़ की सीमा पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल टीम सी-60 ने छह और नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सी-60 यानी क्रैक 60, जिसका गठन एटीएस चीफ के. पी. रघुवंशी ने 27 साल पहले किया था। आईजी शरद सेलर के मुताबिक मुठभेड़ जिमलगट्टा क्षेत्र के राजाराम जंगलों में हुई जिसमें पुलिस के सी-60 कमांडो ने नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ वाली जगह से पुलिस को 12-बोर के लाइव कार्ट्रिज मिले। नक्सली अक्सर इस पैमाने की बंदूकें इस्तेमाल करते हैं।
Breaking: CG सीमा से लगे गढ़चिरौली में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, पुलिस को मिले जिंदा कारतूस और हथियार

जवानों ने सपना चौधरी के गाने पर किया डांस
खबर तो ये भी है कि 6 नक्सलियों के मारे जाने के बाद जवानों ने जश्न भी मनाया है। इस कामयाबी के बाद जवानों ने सपना चौधरी के गाने पर जोरदार डांस किया। आपको बता दें कि गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के जवान ही नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिक भी नक्सलियों के निशाने पर रहते हैं।
गढ़चिरौली में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 महिला समेत 7 नक्सली ढेर

पिछले साल अप्रैल में सुकमा में नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ जवानों पर भी हमला किया था। इसमें 25 जवान शहीद हो गए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो