विविध भारत

हिमाचल प्रदेश: यात्री बस बेकाबू होकर खाई में गिरी, 26 लोग घायल

बिलासपुर जिले के स्वराघाट इलाके के पास एक यात्री बस खाई में गिर गई है।

Jan 22, 2019 / 11:36 am

Prashant Jha

हिमाचल प्रदेश: यात्री बस बेकाबू होकर खाई में गिरी, 26 लोग घायल

शिमला: हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बिलासपुर जिले के स्वराघाट इलाके के पास एक यात्री बस खाई में गिर गई है। इसमें 26 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 18 घायल लोगों को सोलन जिले के नालागढ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर घायल को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। बाहरी राज्य की इस बस में करीब 40 पर्यटक सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्वारघाट पुलिस, एसडीएम मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि हरियाणा के चार युवकों ने घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1087573409477939205?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

इससे पहले 1 जनवरी 2019 को मंडी जिले के छत्तरी-गट्टू रोड पर एक जीप गहरी खाई में गिर गई। इससे 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। बीते साल 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। हादसा इतना भयानक था कि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई थी। सभी घायलों को आइजीएमसी में भर्ती कराया गया था।

Home / Miscellenous India / हिमाचल प्रदेश: यात्री बस बेकाबू होकर खाई में गिरी, 26 लोग घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.