script26/11 हमला: राज्यपाल तथागत रॉय का विवादित ट्वीट, विवाद बढ़ने पर डिलीट कर मांगी माफी | 2611 attack: Governor Tathagat Roy's controversial tweet, deliberately apologized for the removal of controversy | Patrika News

26/11 हमला: राज्यपाल तथागत रॉय का विवादित ट्वीट, विवाद बढ़ने पर डिलीट कर मांगी माफी

locationनई दिल्लीPublished: Nov 26, 2018 04:04:31 pm

Submitted by:

Anil Kumar

मेघायल के राज्यपाल तथागत रॉय 26/11 के आतंकी हमले के 10 वीं बरसी पर एक विवादित ट्वीट किया।

26/11 हमला: राज्यपाल तथागत रॉय का विवादित ट्वीट, विवाद बढ़ने पर डिलीट कर मांगी माफी

26/11 हमला: राज्यपाल तथागत रॉय का विवादित ट्वीट, विवाद बढ़ने पर डिलीट कर मांगी माफी

नई दिल्ली। आज से 10 वर्ष पहले मुंबई में पाकिस्तानी आतंकियों ने एक बड़े हमले को अंजाम दिया था जिसमें 160 से अधिक लोग मारे गए थे जबकि 600 से अधिक घायल हो गए थे। 26/11 के आतंकी हमले में मारे गए लोगों को आज पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है। लेकिन इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और मेघायल के राज्यपाल तथागत रॉय के बयान से विवाद पैदा हो गया है। अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले तथागत रॉय ने एक बार फिर से एक विवादित ट्वीट किया है। हालांकि विवाद बढ़ता देख रॉय ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया और फिर माफी भी मांग ली है।

https://twitter.com/tathagata2/status/1066977109782994944?ref_src=twsrc%5Etfw
26/11 हमला: राज्यपाल तथागत रॉय का विवादित ट्वीट, विवाद बढ़ने पर डिलीट कर मांगी माफी
26/11 हमला: राज्यपाल तथागत रॉय का विवादित ट्वीट, विवाद बढ़ने पर डिलीट कर मांगी माफी

रॉय ने किया यह विवादित ट्वीट

आपको बता दें कि 26/11 आतंकी हमले को लेकर तथागत रॉय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पाकिस्तानी आतंकियों ने मुसलमानों को छोड़कर, सभी मासूमों को मारा था। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर लोगों ने ट्रोल किया। विवाद बढ़ता देख रॉय ने फौरन ही ट्वीट को डिलीट कर दिया और माफी भी मांग ली। बता दें कि रॉय ने दोपहर एक बजे करीब ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा ‘आज मुंबई में पाकिस्तान की मदद से हुए मासूमों के नरसंहार (मुस्लिमों को छोड़कर) की 10वीं बरसी है, जिसे 26/11 कहा जाता है। क्या किसी को याद है कि हमने पाकिस्तान के साथ अपने कूटनीतिक संबंध जरा भी कम किए हैं (या तो खुद ये संबंध तोड़े जाएं या तो युद्ध के लिए तैयार रहें)?’ बता दें कि विवाद बढ़ता देख रॉय ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया और एक दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मुझे 26/11 हमलों में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा मुस्लिमों को छोड़ देने की गलत जानकारी मिली थी। कई मुस्लिमों ने इस हमले में अपनी जान गंवाई। यह एक तथ्यों से जुड़ी गलती थी और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। वह ट्वीट डिलीट कर दिया गया है।’ बता दें कि इससे पहले भी कई ऐसे बयान दिए हैं जिस पर काफी विवाद हुआ था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो