script

मुंबई में खत्म हुआ दाऊद का नामोनिशान, इस ट्रस्ट ने 9 करोड़ रुपए में खरीदी डॉन की 3 प्रॉपर्टी

locationनई दिल्लीPublished: Nov 14, 2017 04:15:29 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जब्त तीनों संपत्तियों की नीलामी हो ही गई। मुंबई स्थित तीनों संपत्ति कुल 9 करोड़ रुपए में नीलाम हुई है।

 Dawood

Dawood Ibrahim

मुंबई: आखिरकार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जब्त तीनों संपत्तियों की नीलामी हो ही गई। जानकारी के मुताबिक मुंबई स्थित तीनों संपत्ति कुल 9 करोड़ रुपए में नीलाम हुई है। दाऊद की संपत्ति को सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने खरीदा है।
पहली संपत्ति
होटल रौनक अफरोज, पाकमोडिया स्ट्रीट, मुंबई
शुरुआती कीमत: 1 करोड़ 18 लाख 63 हजार रुपए
नीलामी की बोली- 4 करोड़ 52 लाख 53 हजार

दूसरी संपत्ति
डामबरवाला बिल्डिंग- पाकमोडिया स्ट्रीट, मुंबई
शुरुआती कीमत: 1 करोड़ 55 लाख 76 हजार रुपए
नीलामी की बोली- अभी कीमत का खुलासा नहीं हुआ
तीसरी संपत्ति
शबनम गेस्ट हाऊस, पाकमोडिया स्ट्रीट, मुंबई
शुरुआती कीमत:1 करोड़ 21 लाख 43 हजार रुपए
नीलामी की बोली- अभी कीमत का खुलासा नहीं हुआ

दाऊद की इन तीन संपत्तियों की नीलामी के लिए 12 लोगों से जानकारी मांगी गई थी।
dawood ibrahim
गुजरात की राजनीति में भूचाल, हार्दिक पटेल की एक और कथित सेक्स सीडी आई सामने

चक्रपाणि ने कहा था- दाऊद की संपत्ति पर बनवाएंगे शौचालय
दाऊद इब्राहिम की कार खरीद कर आग लगाने वाले स्वामी चक्रपाणी ने भी दाऊद की संपत्ति खरीदने का ऐलान किया था, लेकिन वह दाऊद की कोई भी संपत्ति खरीदने में सफल नहीं हो पाए। चक्रपाणि उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने दाऊद की कार खरीद कर उसमें आग लगा दी थी। खुद को ऑल इंडिया हिंदू महासभा का अध्यक्ष होने का दावा करने वाले स्वामी चक्रपाणी कहते हैं कि वो दाऊद की हिट लिस्ट दो दुश्मन है। जिसमें स्वामी चक्रपाणी के अलावा तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन शामिल हैं।
VIDEO: थाना बना मसाज पार्लर, महिला होमगार्ड से दरोगा ने करवाई मालिश

पहले भी हो चुकी है नीलामी
इस नीलामी में होटल रौनक अफरोज, डामरवाला बिल्डिंग के 6 कमरे और याकूब स्ट्रीट स्थित शबनम गेस्ट हाऊस है। सबसे खास है होटल रौनक अफरोज, जिसकी शुरुआती कीमत एक करोड़ 18 लाख रुपए है। हालांकि इससे पहले हुई नीलामी में एक पत्रकार ने इस होटल के लिए चार करोड़ 28 लाख रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई थी लेकिन वो रकम चुका नहीं सके थे।

1993 मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंस
बता दें कि 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम ही है। इस धमाके में करीब 260 लोग मारे गए थे, जबकि 700 से अधिक लोग जख्मी हुए थे। इसके बाद ही दाऊद देश छोड़कर फरार हो गया था। खबर है कि पाकिस्तान में छिपा हुआ है और इस बात की जानकारी वहां की सरकार को भी है, जबकि पाकिस्तान हर बार इस बात से इनकार करता है।

ट्रेंडिंग वीडियो