scriptबिहार और झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए | 4.3 Magnitude Earthquake In Jharkhand, Tremors Felt In Parts Of Bihar | Patrika News

बिहार और झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए

Published: Dec 15, 2015 11:08:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में आज सुबह करीब आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए

Earthquake in chhattisgarh

Earthquake

पटना। बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में आज सुबह करीब आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि बिहार के लखीसराय ,भागलपुर, जमुई, बांका, मुंगेर , सबौर के साथ ही कई हिस्सों में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। पूर्वी बिहार और आसपास के इलाकों में सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आये। सूत्रों ने बताया कि भूकम्प के झटके से अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। भूकम्प का यह झटका कुछ सेकेण्ड के लिए महसूस किया गया। वहीं झारखंड में भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो