scriptसियाचिन में हिमस्खलन पर बोले राजनाथ- शहीदों के साहस और राष्ट्र सेवा को सलाम | 4 soldiers martyred and 2 civilians died in avalanche in Siachen | Patrika News
विविध भारत

सियाचिन में हिमस्खलन पर बोले राजनाथ- शहीदों के साहस और राष्ट्र सेवा को सलाम

सियाचिन ग्लेशियर इलाके में सोमवार को हुए हिमस्खलन में 4 सैनिक शहीद
बर्फीले तूफान में फंसे आठ में 4 जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है
एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये जवान गश्त पर थे

नई दिल्लीNov 19, 2019 / 08:39 am

Mohit sharma

dd.png

नई दिल्ली। लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर इलाके में सोमवार को हुए हिमस्खलन में 4 सैनिक शहीद हो गए हैं। जबकि दो स्थानीय नागरिकों की भी मौत हो गई। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सियाचिन में हिमस्खलन के कारण सैनिकों और पोर्टरों के निधन पर गहरा दुख जताया है। राजनाथ ने कहा कि मैं उनके साहस और राष्ट्र की सेवा को सलाम करता हूं। उनके परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

जानकारी के अनुसार बर्फीले तूफान में फंसे आठ में 4 जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि “ये जवान गश्त पर थे।

अचानक हिमस्खलन होने के कारण ये समुद्र तल से 18,000 और 19,000 फीट ऊंचाई पर बर्फीली चट्टानों के बीच फंस गए।

महाराष्ट्र: शिवसेना प्रमुख संजय राउत का खुलासा- सरकार बनाने में इस वजह से हो रही देरी

 

a3.png

आपको बता दें कि सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र है। पिछले महीने लद्दाख दौरे के दौरान रक्षामंत्री राजनरथ सिंह ने ग्लेशियर को पर्यटकों के लिए फिर से खोले जाने की घोषणा की थी।

वहीं, हिमस्खलन की चपेट में आए 7 लोगों की स्थिति अभी गंभीर बने हुई है। इससे पहले इसी साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र के कुपवाड़ा में भारी हिमस्खलन हुआ था।

इस तूफान में बमाछिल सेक्टर स्थित आर्मी पोस्ट बुरी तरह से चपेट में आ गई थी, जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई थी जबकि एक घायल हो गया था।

पटना: सपा नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड व आगजनी

 

a1.png

जबकि इससे पहले जनवरी में ऐसा ही बर्फीला तूफान लेह लद्दाख में उस समय उठा था, जब बर्फ का पहाड़ खिसकने से भारी तबाही हुई थी।

इस तूफान में खारदूंगला दर्रे के पास कई वाहन दब गए थे। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी।

Home / Miscellenous India / सियाचिन में हिमस्खलन पर बोले राजनाथ- शहीदों के साहस और राष्ट्र सेवा को सलाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो