scriptप्रकृति का कहर: अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से 5 मजदूरों की मौत | 5 people die after landslide in Itanagar | Patrika News

प्रकृति का कहर: अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से 5 मजदूरों की मौत

Published: Jun 25, 2018 08:42:19 am

Submitted by:

Kiran Rautela

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत बताई जा रही है।

ap

प्रकृति का कहर: अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से 5 मजदूरों की मौत

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। लगातार हो रही बारिश से ईटानगर में भूस्खलन हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ईटानगर के दोनी कॉलोनी में भारी बारिश के बाद जमीन धंस गई। जिसमें पांच लोग दब गए और उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मारे गए सभी लोग मजदूर थे।
घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव (एनडीअारएफ) की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक पांच लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सभी मजदूर एक शेड के नीचे सो रहे थे, तभी अचानक भूस्खलन हुआ और पांच मजदूर दब गए।
बताया जा रहा है कि मलबे में दबने वाले पांच लोगों के नाम पप्पु कटिया (20), पप्पु गरेल (21), कान्हा केनवर (40), बब्लू तेलंगा (19), और जीतन तेलंगा (19) हैं।

असम में बाढ़ की वजह से तीन और की मौत, अब तक 24 मरे, मुंबई में लगातार बारिश
हादसे के लेकर कई नेता भी सामने आए और अपने बयान देने शुरू कर दिए। एक स्थानीय नेता ने कहा कि हमने सरकार को यहां की जमीन के बारे में पहले ही बताया था कि ये जमीन बहुत रेतीली है। अगर समय रहते यहां की स्थिती के बारे में उचित कदम नहीं उठाया गया तो परिणाम बहुत खतरनाक हो सकता है। साथ ही कहा कि ये एक प्राकृतिक आपदा है, इसमें किसी का भी बस नहीं चलता। उन्होंने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की हिदायत भी दी है।
पानी-पानी हुआ अहमदाबाद, वीडियो में देखें कैसा है बारिश के बाद राज्य में मंजर

बता दें कि इस समय देश के कई हिस्सों में बारिश आफत का कारण बनी हुई है। देश का उत्तर भारत पूरी तरह से बारिश की चपेट में है तो वहीं दक्षिणी भारत में बाढ़ के हालात बने हुए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो