scriptओडिशा: 72 साल की आदिवासी महिला अपने परिवार के साथ टॉयलेट में रहने को मजबूर | 72 year old tribal woman lives toilet odishas mayurbhanj | Patrika News

ओडिशा: 72 साल की आदिवासी महिला अपने परिवार के साथ टॉयलेट में रहने को मजबूर

locationनई दिल्लीPublished: Dec 10, 2019 11:14:53 am

Submitted by:

Prashant Jha

पिछले तीन सालों से टॉयलेट में रह रही हैं आदिवासी महिला
सरकारी अनदेखी के कारण द्रोपदी बेहरा का जीवन बना नर्क
आश्वासन के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद

ओडिशा: 72 साल की आदिवासी महिला अपने परिवार के साथ टॉयलेट में रहने को मजबूर

ओडिशा: 72 साल की आदिवासी महिला अपने परिवार के साथ टॉयलेट में रहने को मजबूर

नई दिल्ली। ओडिशा में 72 वर्षीय एक महिला टॉयलेट में रहने को मजबूर है। मयूरभंज जिले की आदिवासी महिला पिछले तीन सालों से सरकारी अनदेखी के कारण द्रोपदी बेहरा इस तरह की जीवन जी रही है। कनिका गांव के द्रौपदी बहेरा का कहना है कि उनका पूरा परिवार, जिनमें उनकी बेटी और पोता है, वह सभी खुले आसमान में बाहर सोने को मजबूर हैं। हालांकि, द्रौपदी टॉयलेट में खाना पकाती हैं और वहीं पर सो भी जाती हैं।

ये भी पढ़ें: इसरो इस तारीख को रचेगा इतिहास, निगरानी उपग्रह करेगा लॉन्च

..नहीं मिली कोई सरकार मदद

द्रौपदी की मानें तो वह कई बार इसकी शिकायत संबंधित विभागों के सामने उठाया। यहां तक की विभागों की तरफ उन्हें आवास मुहैया कराने का वादा किया गया। लेकिन अभी तक आवास मुहैया नहीं कराया गया । लिहाजा पूरे परिवार का जीवन नर्क बना हुआ है। द्रोपदी का कहना है कि स्थानीय प्रशासन की ओर से कई बार इस बारे में जानकारी ली गई लेकिन किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो