scriptधरती की तरफ बढ़ रहे हैं 8 एस्ट्रॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट | 8 Asteroids Are Coming Near Earth From 5 June, NASA Gave Alert | Patrika News

धरती की तरफ बढ़ रहे हैं 8 एस्ट्रॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

Published: Jun 05, 2020 04:32:30 pm

Submitted by:

Soma Roy

Asteroids Coming Near Earth : 5 से 7 जून तक होगी एस्ट्रॉयड्स की बारिश, एक दिन में तीन से चार क्षुद्रग्रह धरती के पास से गुजरेंगे
कुछ एस्ट्रॉयड्स का आकार 5 फुटबॉल के मैदान के बराबर है

asteroid1.jpg

Asteroids Coming Near Earth

नई दिल्ली। इन दिनों आसमान में कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिल रही हैं। इनमें से कुछ रोमांचिंत करने वाली हैं, तो कुछ बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही हैं। आज से धरती की ओर कुछ ऐसे ही एस्ट्रॉयड्स (Asteroids) की बारिश शुरू होगी। ये सिलसिला रविवार तक चलेगा। इस सिलसिले में नासा ने भी अलर्ट जारी किया है। उनके मुताबिक 8 क्षुद्रग्रह धरती की ओर बढ़ रहे हैं। कुछ का आकार तो स्टेडियम जितना बड़ा है। अगर इनकी टक्कर पृथ्वी (Clash With Earth से होती है तो भयानक परिणाम हो सकते हैं।
नासा (NASA) के सेंटर फॉर नीयर अर्थ ऑबजेक्टस स्टडीज (CNEOS) ने बताया है कि 5 जून से एस्टेरॉयड की बारिश शुरू होगी। सबसे पहले धरती के बगल से केएन5 एस्ट्रॉयड गुजरेगा। इसकी गति 45,576 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। जबकि इसका व्यास करीब 24 से 54 मीटर के बीच है। चूंकि ये धरती से करीब 61 लाख किलोमीटर दूर से निकलेगा इसलिए किसी तरह के खतरे की बात नहीं है। 5 जून की शाम 5.41 बजे एस्टेरॉयड 2020 केए6 धरती के पास से 41,652 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से निकलेगा। इसका व्यास करीब 28 मीटर होगा।
इसके बाद 6 जून को सुबह करीब 8.50 बजे के आसपास एस्टेरॉयड 2002 एनएन4 धरती के बगल से गुजरेगा। ये 40,140 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से निकलेगा। ये एस्ट्रॉयड काफी बड़ा होगा। इसका व्यास करीब पांच फुटबॉल मैदान के बराबर होगा। इसलिए इसके धरती के पास गुजरने से थोड़ा असर पड़ सकता है। हालांकि इसकी धरती से दूरी ज्यादा है इसलिए डरने की कोई बात नहीं है। 6 जून को ही शाम 4.30 बजे के आसपास 2020 केओ1 नाम का एस्टेरॉयड भी धरती के बगल से निकलेगा। 6 जून को ही रात 11.08 बजे के करीब एस्टेरॉयड 2020केक्यू1 भी गुजरेगा। 6 जून को देर रात करीब पौने एक बजे धरती से करीब 14.31 लाख किलोमीटर दूर से एस्टेरॉयड 2020एलए गुजरेगा एक दिन में चार क्षुद्रग्रह के पास से निकलने पर आंधी या बारिश की संभावना है।
7 जून को दोपहर 12.03 बजे धरती के पास से एस्टेरॉयड 2020केए7 निकलेगा। इसकी दूरी करीब 14.67 लाख किलोमीटर होगी। चूंकि बाकी एस्ट्रॉयड के मुकाबले ये कम दूरी से गुजरेगा इसलिए धरती पर इसका थोड़ा असर देखने को मिल सकता है। 7 जून को ही दोपहर 12.45 बजे पृथ्वी के बगल से एस्टेरॉयड 2020 केके3 गुजरेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो