scriptलोकतंत्र से क्रिकेट तक..भारत को अंग्रेजों से ये 8 चीजें विरासत में मिलीं | 8 things that India inherited from the British | Patrika News

लोकतंत्र से क्रिकेट तक..भारत को अंग्रेजों से ये 8 चीजें विरासत में मिलीं

locationनई दिल्लीPublished: Aug 15, 2017 03:35:00 pm

Submitted by:

Madhukar Mishra

कहते हैं कि अंग्रेज कभी भी कोई ऐसा काम नहीं किया करते थे, जिसमें उनका फायदा न हो। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि नए भारत को बनाने में उनका कोई योगदान नहीं था

8 things that India inherited from the British

8 things that India inherited from the British

नई दिल्ली। ब्रिटिशकाल की चर्चा छिड़ते ही पहली बात जो जेहन में आती है वह है उस दौर की बेहतर नौकरशाही। कुछ ऐसी ही चीजें हैं जिनके लिए वे याद किए जाते हैं और जिनके लिए भारतीयों को अंग्रेजों का आभार प्रकट करना चाहिए। भले ही अंग्रेज कभी भी कोई ऐसा काम नहीं किया करते थे, जिसमें उनका फायदा न हो। लेकिन ऐसा भी नही नए भारत के बनने में उनका कोई योगदान नहीं था। ऐसी ही 8 चीजें जो भारतीयों को अंग्रेजों से विरासत में मिली है —
अंग्रेजी भाषा
अंग्रेजी भारतीयों के लिए एक प्रेरणादायी और महत्वाकांक्षी भाषा है जो खुद के स्तर को उपर उठाने में मददगार साबित होती है। कई भारतीय दिखावा करने के लिए अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में भेजते हैं। देश में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट अभी तक अंग्रेज़ी का उपयोग करते हैं।
लोकतांत्रिक व्यवस्था
अंग्रेजों ने भारत की तमाम रियासतों को एक विशेष कारण के चलते अपने अधीन किया। उनका उद्देश्य परस्पर विरोधी राजकुमारों और स्वतंत्र सम्राटों के बीच लोकतंत्र को लागू करना था। अंग्रेजों ने विभिन्न विधायिकाओं को तमाम एक्ट (जैसे इंडियन कांउसिल एक्ट 1861) के साथ पेश किया गया था, जो कि आजादी के बाद उसके लिए काफी मददगार साबित हुआ।
मानचित्रों का रिकार्ड
अंग्रेजों ने भारत के हर चौराहे का एक नक्शा बनाया। उन्होंने तमाम तरह के भौगोलिक नक्शे बनाकर भारतीयों को सौंपा।

रेल नेटवर्क
भारत की पहली यात्री रेलवे लाइन अंग्रेजों के समय 1853 में बंबई और ठाणे के बीच बन कर तैयार हुई थी। यह 34 किलोमीटर लंबी थी। मौजूदा समय में हमारे विशाल रेल नेटवर्क की कुल लंबाई लगभग 1,19,640 किमी है। यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है।
मनोरंजन स्थलों की खोज
चूंकि अंग्रेजों को ठंडे स्थान पंसद थी उन्होंने गर्मियों से बचने के लिए भारत में 80 पहाड़ी स्टेशनों का निर्माण किया। इनमें शिमला और ऊंटी जैसे कई पर्यटन स्थल शामिल हैं। अंग्रेजों ने होटल (शिमला में क्लार्क्स होटल) का निर्माण किया जो अभी भी समय की कसौटी पर खड़ा है।
बेहतरीन इमारतें
ब्रिटिश दौर के दो बेहतरीन इमारतों में मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल शामिल है। हालांकि इसके अलावा भी बहुत सारे हैं। जिनकी भव्यता ब्रिटिश दौर के निर्माण शैली का प्रमाण प्रस्तुत करती है। गेटवे ऑफ इंडिया, राष्ट्रपति भवन और संसद भवन, आज भारत के सांस्कृतिक इतिहास का हिस्सा बन गए हैं।
क्रिकेट का खेल
ब्रिटिश काल के दौरान खेले जाना वाला यह खेल भले ही निचले पायदान पर रहा हो लेकिन अब यह भारत के लिए कॉलिंग कार्ड बन गया है। भारत ने इस खेल को एक कला के रूप में इतना विकसित किया है कि आज हम इसमें अंग्रेजों की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर हैं।
व्यावसायिक खेती
भारत में अंग्रेजों के आने के पहले भारत में व्यावसायिक खेती की परंपरा नहीं थी। अंग्रेजों ने फसलों की संख्या में वृद्धि की और निर्यात किया। उन्होंने गेहूं, कपास, तेल के बीज, गन्ना और तंबाकू जैसी फसलों को खरीदा और बेचा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो