scriptअसम: कांग्रेस को बड़ा झटका, नौ विधायक भाजपा में होंगे शामिल | 9 Cong MLAs in Assam to join BJP | Patrika News
विविध भारत

असम: कांग्रेस को बड़ा झटका, नौ विधायक भाजपा में होंगे शामिल

कांग्रेस को असम विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा झटका। शुक्रवार को कांग्रेस 9 विधायक भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं

Nov 06, 2015 / 12:26 pm

भूप सिंह

Congress

Congress

गुहावटी। कांग्रेस को असम विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा झटका। शुक्रवार को कांग्रेस 9 विधायक भाजपा में शामिल होने जा रही हैं। ये सभी हेमंत बिस्व शर्मा के गुट से जुड़े हैं। हालांकि अभी असम विधानसभा चुनाव में सात महीने बाकी हैं, लेकिन राज्य में राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ गए हैं।

भाजपा में शामिल होने वाले इन नौ में से चार विधायक पार्टी से निलंबित हैं। पांच को कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी कर रखा है। शर्मा अगस्त में भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि इससे कांग्रेस सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि 126 सदस्यीय विधानसभा में इन नौ विधायकों के भाजपा में मिल जाने के बाद भी कांग्रेस के पास 69 विधायक रहेंगे।

ये भाजपा में शामिल होने नौ विधायक
बोलिन चेतिया, प्रदान बरूआ, पल्लव लोचन दास, राजन बोरठाकुर, पीजूष हजारिका, कृपानाथ मल्लाह, अबू ताहेर बेपारी, बिनंदा सैकिया और जयंत मल्लाह बरूआ। बिस्व शर्मा ने कांग्रेस से विद्रोह कर दिया था। इसके बाद भाजपा ने इन्हें पार्टी में शामिल करने का फैसला किया।

असम में कांग्रेस को एंटी इनकंबेंसी का सामना करना पड़ रहा है। यहां जून 2016 में चुनाव होने हैं। असम में भी जीत के अवसर तलाश रही भाजपा को इसका फायदा मिलना तय माना जा रहा है। इन विधायकों ने पिछले साल सितंबर में ही कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

Home / Miscellenous India / असम: कांग्रेस को बड़ा झटका, नौ विधायक भाजपा में होंगे शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो