script

बिहार का सिवान जिला बना कोरोना हॉटस्पॉट, एक ही परिवार के 9 लोगों समेत 10 नए केस

locationनई दिल्लीPublished: Apr 09, 2020 03:49:24 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

Highlight
– बिहार में सबसे ज्यादा कोरोना के केस सिवान से सामने आए हैं
– सिवान को कोरोना हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है

siwan.jpg

पटना। बिहार में एक ही दिन के अंदर कोरोना वायरस के 12 नए केस मिलने से हड़कंप मच गया है। गुरुवार को राज्य में कोरोना के 12 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें से 10 लोग तो सिर्फ सिवान जिले में ही पाए हैं, जिसमें 9 लोग तो एक ही परिवार के हैं। इसी के साथ बिहार में कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा 51 तक पहुंच गया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ये जानकारी दी।

सिवान का एक परिवार कोरोना से हुआ संक्रमित

उन्होंने बताया कि सिवान के एक ही परिवार के 9 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिसमें चारों महिलाएं हैं। इनकी उम्र 26 साल, 18 साल, 12 साल और 29 साल है। इसके बाद पांच और नमूने आए, जिसमें भी सभी संक्रमित पाए गए। इनमें तीन महिला और दो पुरूष शामिल हैं। महिलाओं की उम्र 50 साल, 12 साल और 20 साल तथा पुरूषों की उम्र 30 और 10 साल बताई गई। जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग वुहान से आई एक महिला के संपर्क में आए थे, जिसे पहले से ही कोरोना था। इसके अलावा सिवान के रहने वाले एक 36 वर्षीय व्यक्ति को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया जो दुबई से 16 मार्च को लौटा था।

बेगुसराय से भी दो नए मामले

प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया है कि सिवान के अलावा 2 मामले बेगूसराय से सामने आए हैं। इनकी उम्र 15 और 18 साल बताई गई है। हालांकि अभी इनकी वजह का नहीं पता चल पाया है। वहीं दूसरी तरफ बुधवार की रात नवादा के एक 38 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वो व्यक्ति दिल्ली से बिहार आया था। उसकी भी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। बिहार में अभी तक कोरोना की वजह से 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी

सबसे ज्यादा केस सिवान में

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में अब तक कोरोना के 51 मामले आ चुके हैं। ये मामले राज्य के 11 जिलों से सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक सिवान में 20, पटना में 5, मुंगेर में 7, नालंदा में 2, गया में 5, गोपालगंज में 3, बेगूसराय में 5, लखीसराय, सारण, नवादा और भागलपुर में एक-एक समेत कुल 51 कोरोना के मरीज मिलें हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो